फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

रवि शास्त्री के साथ अफेयर की खबरों पर निमरत कौर ने तोड़ी चुप्पी, निजी संबंधों का खोल दिया सारा सच

Mon, 03 Sep 2018 05:40 PM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Updated Mon, 03 Sep 2018 05:40 PM IST
विज्ञापन
Nimrat Kaur Opens up on dating Indian cricket team coach Ravi Shastri

आज सुबह से ही इंटरनेट पर रवि शास्त्री और निमरत कौर के अफेयर की खबरें चर्चा में बनी हुई हैं। बता दें पुणे मिरर की रिपोर्ट के मुताबिक ऐसी खबरें थी कि निमरत कौर और रवि शास्त्री पिछले दो साल से एक दूसरे को डेट कर रहे हैं। दोनों की पहली मुलाकात साल 2015 में एक जर्मन कार कंपनी की कार लॉन्चिंग के दौरान हुई थी। जिसके बाद ये दोस्ती प्यार में बदल गई और दोनों एक दूसरे को डेट करने लगे।

Nimrat Kaur Opens up on dating Indian cricket team coach Ravi Shastri
Nimrat Kaur
अब इस खबर पर अक्षय कुमार के साथ एयरलिफ्ट में काम कर चुकीं एक्ट्रेस निमरत कौर का बयान सामने आया है। निमरत कौर ने इन सभी खबरों को अफवाह बताया है। उन्होंने ट्वीट करते हुए लिखा- 'फैक्ट यह है कि, मुझे रूट कनाल की जरूरत हो सकती है लेकिन आज मेरे बारे में छप रहीं सारी खबरें फिक्शन हैं। कुछ और फैक्ट: फिक्शन बहुत ज्यादा दर्द दे सकते हैं, मंडे ब्लूज एक्जिस्ट करते हैं और मुझे आइसक्रीम पसंद है।'



 
Nimrat Kaur Opens up on dating Indian cricket team coach Ravi Shastri
ravi shastri
हालांकि इस बारे में भारतीय क्रिकेट टीम के कोच रवि शास्त्री का कोई बयान सामने नहीं आया है। शास्त्री फिलहाल भारत के इंग्लैंड दौरे में टीम इंडिया के साथ हैं। 56 साल के रवि शास्त्री ने 1990 में रितु सिंह से शादी की थी। रवि की एक बेटी भी है। रवि का नाम इससे पहले अमृता सिंह के साथ भी जुड़ चुका है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Nimrat Kaur Opens up on dating Indian cricket team coach Ravi Shastri
ravi shastri

80 के दशक में रवि को क्रिकेट टीम का पोस्टर ब्वॉय कहा जाता था, जिन पर लाखों लड़कियां जान छिड़कती थीं। उनकी महिला फैन फॉलोइंग की कमी नहीं थी। शादी से पहले उनके और बॉलीवुड एक्ट्रेस अमृता सिंह के लव अफेयर की चर्चा भी गरम रही थी। अमृता खुलेआम उन्हें स्टेडियम में चियर भी करती थीं। दोनों की नजदीकियां तब सुर्खियों में आईं जब एक मैगजीन के कवर पर दोनों साथ नजर आए। अब इस खबर के साथ ही रवि शास्त्री एक बार फिर सुर्खियों में आ गए हैं।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed