सब्सक्राइब करें

Bhojpuri: आम्रपाली और निरहुआ ने नेपाली रीति रिवाज से शादी करने का वीडियो किया शेयर, फैंस बोले- जोड़ी नंबर वन

एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: मेघा चौधरी Updated Thu, 07 Apr 2022 06:47 PM IST
विज्ञापन
Nirahua and Amrapali Dubey shares video from the sets of Nirahua Banal Crorepati in nepali wedding outfit
आम्रपाली, निरहुआ - फोटो : Instagram

दिनेश लाल यादव निरहुआ और आम्रपाली दुबे भोजपुरी इंडस्ट्री के बड़े सितारे हैं। दोनों को फैंस साथ देखना काफी पसंद करते हैं। जब भी दोनों की जोड़ी किसी गाने या फिल्म में साथ आती है, तो वह हिट जरूर हो जाती है। हाल ही में आम्रपाली और निरहुआ ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक फोटो और वीडियो शेयर किया है, जिसे देख फैंस हैरानी में आ गए हैं। इसमें दोनों नेपाली अंदाज में शादी करते नजर आ रहे हैं। 

Trending Videos
Nirahua and Amrapali Dubey shares video from the sets of Nirahua Banal Crorepati in nepali wedding outfit
आम्रपाली दुबे-निरहुआ - फोटो : Instagram

दरअसल, आम्रपाली ने एक इंस्टा रील भी शेयर की है, जिसमें निरहुआ और वह दोनों ही दूल्हा-दुल्हन बने नजर आ रहे हैं। दोनों का ये रोमांटिक अंदाज वाला वीडियो फैंस को काफी पसंद आ रहा है। इस वीडियो के साथ आम्रपाली ने लिखा कि हमारी पहली रील। फैंस दोनों की जमकर तारीफ कर रहे हैं। कोई इनकी जोड़ी नंबर वन बता रहा है, तो कोई दोनों को एक साथ देखकर काफी खुश है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Nirahua and Amrapali Dubey shares video from the sets of Nirahua Banal Crorepati in nepali wedding outfit
आम्रपाली दुबे-निरहुआ - फोटो : Instagram

आम्रपाली ने जो वीडियो शेयर किया है, उसमें निरहुआ उनके पास आकर रोमांटिक अंदाज में गाना गाते हुए दिखाई दे रहे हैं। दोनों ही दूल्हा और दुल्हन की तरह तैयार हुए हैं। आम्रपाली जहां लाल साड़ी, लाल चूड़ी और सिंदूर और बिंदी में नजर आ रही हैं, तो निरहुआ भी शेरवानी पहन दिखाई दे रहे हैं। इसके साथ ही निरहुआ ने नेपाली टोपी भी पहनी हुई है। दोनों साथ में काफी बढ़िया दिखाई दे रहे हैं। इस वीडियो के बाद से फैंस ये भी अटकलें लगाने लगे की कही दोनों ने शादी तो नहीं कर ली। ये बात सच है कि दोनों ने शादी की है, लेकिन सिर्फ रील लाइफ में।
 

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Dubey Aamrapali 🎀 (@aamrapali1101)

Nirahua and Amrapali Dubey shares video from the sets of Nirahua Banal Crorepati in nepali wedding outfit
निरहुआ और आम्रपाली दुबे - फोटो : सोशल मीडिया

आम्रपाली दुबे और निरहुआ भोजपुरी सिनेमा की सुपरहिट जोड़ी हैं। दोनों ने एक साथ लगभग दो दर्जन फिल्मों में काम किया है। अब दोनों 'निरहुआ बनल करोड़पति' फिल्म में एक साथ नजर आने वाले हैं। दोनों का नेपाल से जो वीडियो सामने आया है, वो इसी फिल्म के सेट का वीडियो है। इस वीडियो को देख फैंस जल्द ही फिल्म के रिलीज होने का इंतजार कर रहे हैं।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed