भोजपुरी सुपरस्टार दिनेश लाल यादव निरहुआ ने सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर कर अपने फैंस को एक दुखद खबर दी है। जी हां, अभिनेता ने बताया कि उनके उनके बड़े भाई विजय लाल यादव का एक्सीडेंट हो गया है। दिनेश लाल यादव ने लिखा, लखनऊ जाते वक्त मेरे बड़े भाई दुर्घटनाग्रस्त हो गए हैं। इस खबर के सामने आते ही उनके फैंस दुख जता रहे हैं और विजय लाल यादव के जल्द स्वस्थ होने की कामना कर रहे हैं। बता दें कि विजय को इलाज के लिए अस्पताल भेज दिया गया है।
Nirahua Brother Accident: निरहुआ के बड़े भाई का भीषण एक्सीडेंट, कार का ऐसा हुआ हाल, देखकर हो जाएंगे बेहाल
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक दिनेश के भाई विजय लाल यादव अपने साथियों के साथ लखनऊ से आजमगढ़ जा रहे थे। इस सफर के दौरान ही बाराबंकी के पास उनकी फॉर्च्यूनर कार का एक्सीडेंट हो गया। बताया जा रहा है कि विजय लाल यादव जिस गाड़ी में थे उसकी रफ्तार इतनी तेज थी कि डिवाइडर से टकराने की वजह से गाड़ी पलट गई और उसके परखच्चे उड़ गए। इतना ही नहीं जिस डिवाइडर से गाड़ी की टक्कर हुई थी वह भी टूट गया।
मीडिया रिपोर्ट्स में यह तक कहा जा रहा है कि टक्कर खाने के बाद गाड़ी हवा में करीब 20 मीटर तक उपर उछल गई थी। इस दुर्घटना की जानकारी मिलते ही जब विजय लाल यादव से संपर्क करने की कोशिश की गई तो उनके समर्थक ने फोन उठाया और घटना की जानकारी देते हुए बताया कि उन्हें हॉस्पिटल ले जाया गया है। जिसके बाद दिनेश लाल यादव ने इस बात की जानकारी अपने सोशल मीडिया पर दी।
बड़े भैया विजय लाल यादव जी की कार लखनऊ जाने के क्रम में दुर्घटना ग्रस्त हो गयी। हमारे प्रतिनिधि ने भैया से बात कराया, उन्हें वेदन्ता हॉस्पिटल ले जाया जा रहा है। प्रवेश लाल और कवि जी वहाँ पहुँच रहे हैं। हम लोग भी जल्द भैया के पास पहुँच जाएँगे। बाबा विश्वनाथ जल्द स्वास्थ्य लाभ दें।
— Nirahua Hindustani (@nirahua1) June 30, 2022
दिनेश लाल यादव की ही तरह उनके भाई विजय भी राजनीति से जुड़े हुए हैं। जी हां, विजय लाल यादव समाजवादी पार्टी में मंत्री रह चुके हैं। वह इस बार आजमगढ़ लोकसभा उप चुनाव के दौरान प्रचार करते नजर आए थे। उन्होंने अपने भाई दिनेश लाल यादव निरहुआ का समर्थन न करते हुए सपा प्रत्याशी धर्मेंद्र यादव का समर्थन किया था। हालांकि, चुनाव में जीत भाजपा उम्मीदवार दिनेश लाल यादव की हुई।