फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

भोजपुरी: फौज में जाना चाहते थे 'निरहुआ', इस वजह से रह गया सैनिक बनने का सपना अधूरा

Thu, 23 Sep 2021 11:03 AM IST
प्रतिभा सारस्वत एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: प्रतिभा सारस्वत Updated Thu, 23 Sep 2021 11:03 AM IST
विज्ञापन
nirahua want to join army since childhood but actorn could not fulfill his dream because of some reasons
निरहुआ - फोटो : सोशल मीडिया
भोजपुरी फिल्मों के सुपरस्टार निरहुआ यानी दिनेश लाल यादव आज दुनियाभर में अपनी पहचान बना चुके हैं। वह बिहार, यूपी और झारखंड तक ही नहीं, बल्कि दुनियाभर में निरहुआ की फैन फॉलोइंग करोड़ों की संख्या में है। निरहुआ के गाने यूट्यूब पर हमेशा ट्रेंडिंग लिस्ट में रहते हैं और बेहद पसंद किए जाते हैं। निरहुआ ने भोजपुरी सिनेमा में कई सुपरहिट फिल्में दी हैं। हैरानी की बात ये है कि निरहुआ की 15 फिल्में अब तक ऐसी रिलीज हो चुकी हैं,जो उन्हीं के नाम पर हैं। साथ ही वह भोजपुरी सिनेमा के हाइएस्ट पेड एक्टर में से भी एक हैं। लेकिन ये जानकर आपको हैरानी होगी की भोजपुरी का ये मशहूर एक्टर निरहुआ कभी फौज में जाकर देश का सैनिक बनना चाहता था। लेकिन उनका ये सपना कभी पूरा नहीं हो सका। जानिए क्यों टूट गया निरहुआ का सैनिक बनने का सपना।

 
nirahua want to join army since childhood but actorn could not fulfill his dream because of some reasons
निरहुआ - फोटो : सोशल मीडिया
सैनिक बनना था सपना
निरहुआ बचपन से सैनिक बनना चाहते थे। दरअसल, उनके परिवार के कई लोग सैनिक हैं। इसलिए वह वह भी देश की सेवा करना चाहते थे। वहीं निरहुआ ने अपने सपने को पूरा करने के लिए स्कूल के दिनों से ही मेहनत करनी शुरू कर दी थी। पढ़ाई के वक्त ही उन्होंने एनसीसी भी ज्वॉइन कर लिया था, ताकि आर्मी में जाने से पहले वह पूरी तरह से फिट रहें।
nirahua want to join army since childhood but actorn could not fulfill his dream because of some reasons
भोजपुरी गायक निरहुआ
हाईट ने दिया धोखा
निरहुआ तो उम्र के साथ बड़े हो गए लेकिन उनकी हाईट ने उन्हें धोखा दे दिया। तमाम कोशिशों के बाद भी उनका सिलेक्शन फौज के लिए नहीं हो सका। जिसके बाद उन्होंने अपना करियर फिल्मों में बनाया।
विज्ञापन
विज्ञापन
nirahua want to join army since childhood but actorn could not fulfill his dream because of some reasons
भोजपुरी गायक निरहुआ
भारतीय सेना पर बनाई फिल्म
निरहुआ सेना में तो नहीं जा सके लेकिन बड़े पर्दे पर वह सैनिक के रुप में लोगों का दिल जीत चुके हैं। उन्होंने  ‘आर्मी’ नाम की  फिल्म बनाई। इस फिल्म में निरहुआ ने खुद काम भी किया था, जिसमें उनके साथ एक्ट्रेस ऋतु सिंह मुख्य भूमिका में नजर आई थीं।
विज्ञापन
nirahua want to join army since childhood but actorn could not fulfill his dream because of some reasons
निरहुआ - फोटो : अमर उजाला
इसलिए अपने नाम में लगाते हैं हिंदुस्तानी
निरहुआ स्कूल के दिनों में करिश्मा कपूर की राजा हिंदुस्तानी फिल्म देखने के लिए गए थे। जब वो पूरी फिल्म देखने के बाद लौटे तो उन्हें देर से आने के लिए सजा मिली। लेकिन इस दिन के बाद से उन्होंने राजा हिंदुस्तानी फिल्म से प्रभावित होकर अपने नाम के आगे की हिंदुस्तानी शब्द जोड़ लिया। 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed