सात साल बाद निर्भया को इंसाफ मिल गया है। सुबह 5:30 बजे निर्भया के चारों दोषियों को दिल्ली की तिहाड़ जेल में फांसी दे दी गई। निर्भया के गुनहगारों को सजा दिलाने के बाद निर्भया की मां आशा देवी के लिए आज का दिन बेहद खास है। उन्होंने मीडिया से बात करते हुए कहा कि आज मां का कर्तव्य पूरा हो गया। निर्भया के दोषियों को फांसी मिलने के बाद सोशल मीडिया पर भी लगातार प्रतिक्रिया आ रही हैं। आगे की स्लाइड में देखिए निर्भया के दोषियों को सजा मिलने पर बॉलीवुड सितारों ने कैसे रिएक्ट किया।
निर्भया को इंसाफ मिलने पर बॉलीवुड रिएक्शन, सुष्मिता सेन से रितेश देशमुख तक ने किए ये ट्वीट
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फिल्म अभिनेत्री सुष्मिता सेन ने ट्वीट पर कर अपनी प्रतिक्रिया दी। अभिनेत्री ने लिखा- 'मां के धैर्य और सहनशक्ति को इंसाफ मिल गया है। आखिरकार न्याय हुआ।'
A Mother’s resilience 🙏 Asha Devi sees it through!! Finally some justice!! #Nirbhaya Dugga Dugga 🙏
रितेश देशमुख भी पीछे नहीं रहे। इन्होंने भी ट्वीट करके निर्भया के गुनहगारों को फांसी मिलने पर प्रतिक्रिया दी। रितेश ने ट्वीट किया- 'निर्भया के माता पिता, उनके दोस्तों के साथ मेरी संवेदना है। समय जरूर लगा लेकिन न्याय हुआ है।'
#JusticeForNirbhaya My thoughts and prayers are with the parents, friends & loved ones of Nirbhaya. The wait has been long but the justice has been served.
बेबाकी से अपनी बात रखने वाली अभिनेत्री तापसी पन्नू ने भी इस मामले पर अपनी प्रतिक्रिया दी। तापसी ने ट्वीट किया- 'अब निर्भया की मां और उनका परिवार चैन की नींद सो पाएगा। ये काफी लंबी और संघर्षपूर्ण लड़ाई रही है।'
It’s done. Finally. I hope the parents can finally sleep slightly better tonight after YEARS. It’s been a long long battle for them. Asha Devi 🙏🏼 https://t.co/XidMPTzKm4
प्रीति जिंटा ने ट्वीट किया- 'अगर 2012 में निर्भया के बलात्कारियों को फांसी दे दी जाती तो न्यायिक व्यवस्था महिलाओं के खिलाफ अपराध को रोक देती। कानून के डर ने कानून को ताक पर न रख दिया होता। निवारण हमेशा इलाज से बेहतर है। यह भारतीय सरकार का समय है कि न्याय व्यवस्था सुधारने के प्रति कदम उठाए।'
If #Nirbhaya rapists were hung in 2012 the judicial system would have stopped so much crime against women. Fear of the law would have kept the lawless in check. Prevention is always better than cure. It’s time the Indian govt. takes steps for judicial reforms. #RIPNirbhaya🙏