युवा अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत 14 जून को अपने बांद्रा स्थित फ्लैट पर मृत पाए गए। सुशांत के करीबियों ने पुलिस को दिए बयान में बताया था कि वह पिछले छह महीने से डिप्रेशन में थे। जिसकी दवाईयां चल रही थीं। अब सुशांत के निधन को एक महीने से ज्यादा का समय बीत चुका है लेकिन सुशांत के फैंस इस केस में मुंबई पुलिस की जांच से खुश नहीं हैं और सीबीआई जांच की मांग कर रहे हैं।
SSR Case: मुंबई पुलिस की जांच पर निर्भया की वकील ने जताया शक, कहा- 'सुशांत की डेड बॉडी को देखकर ये प्रायोजित मर्डर...'
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अब इस मामले में निर्भया की वकील ने अपनी राय रखी है। निर्भया की वकील सीमा ने सुशांत की मौत को साजिशन मर्डर करार दिया है। उन्होंने ट्वीट करते हुए लिखा है- 14 जून को ही डाउट हो गया था कि ये सुसाइड नहीं है। सुशांत सिंह राजपूत की डेड बॉडी को देखकर प्रथमदृष्टता ये एक प्रायोजित मर्डर लग रहा था।
14 जून को ही डाउट हो गया था कि ये सुसाइड नहीं है।सुशांत सिंह राजपूत की डेड बॉडी को देखकर प्रथमधृष्टता ये एक प्रायोजित मर्डर लग रहा था।गले का निशान जो कहीं से भी फाँसी के फंदे का निशान नहीं लग रहा था;सुसाइड नोट नहीं था,फिर बिना अन्वेषण के मुंबई ने सुसाइड क्यों बताया?@MumbaiPolice https://t.co/2DBLD7SpUN
उन्होंने आगे लिखा- सुशांत के गले का निशान जो कहीं से भी फांसी के फंदे का निशान नहीं लग रहा था। सीमा ने मुंबई पुलिस से सवाल पूछा है कि सुसाइड नोट नहीं मिलने के बाद भी बिना अन्वेषण के मुंबई पुलिस ने इस मामले को सुसाइड क्यों बताया? @MumbaiPolice
14 जून को ही डाउट हो गया था कि ये सुसाइड नहीं है।सुशांत सिंह राजपूत की डेड बॉडी को देखकर प्रथमधृष्टता ये एक प्रायोजित मर्डर लग रहा था।गले का निशान जो कहीं से भी फाँसी के फंदे का निशान नहीं लग रहा था;सुसाइड नोट नहीं था,फिर बिना अन्वेषण के मुंबई ने सुसाइड क्यों बताया?@MumbaiPolice https://t.co/2DBLD7SpUN
सीमा के इस पोस्ट को सुशांत के फैंस का समर्थन मिल रहा है। लोगों ने इस पोस्ट के लिए सीमा का शुक्रिया भी अदा किया है। इससे पहले सीमा ने मामले की जांच के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को ट्वीट किया था, जिसमें लिखा था, 'माननीय प्रधानमंत्री जी, सुशांत सिंह की मृत्यु का सच जानने का हम हर भारतीय का अधिकार है। लेकिन एक माह से ज्यादा समय हो जाने के बाद भी मुंबई पुलिस सच सामने लाने में नाकामयाब रही है। आपसे अनुरोध हम सब के पसंदीदा हीरो का केस आप सीबीआई को दीजिए।'
पुलिस इस मामले में अब तक तीन दर्जन से अधिक लोगोंं से पूछताछ कर चुकी है। पुलिस ने सुशांत की गर्लफ्रेंड रिया चक्रवर्ती, दोस्त संदीप सिंह, फिल्म दिल बेचारा की सह-कलाकार संजना सांघी, दिवंगत सुशांत के फ्लैटमेट सिद्धार्थ पिठानी, फिल्म निर्माता संजय लीला भंसाली और कई अन्य लोगों के भी बयान दर्ज किए हैं। मामले की जांच अभी भी जारी है।