फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

अंबानी ने केरल बाढ़ पीड़ितों के लिए खोला खजाना, पूरे बॉलीवुड के दान की हुई रकम से कई गुना ज्यादा

Thu, 23 Aug 2018 02:59 PM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Updated Thu, 23 Aug 2018 02:59 PM IST
विज्ञापन
nita ambani donate 21 crore rupee for kerala cm distress relief fund
नीता अंबानी

केरल में बाढ़ से जूझ रहे लोगों की मदद करने के लिए लोग बढ़-चढ़कर आगे आ रहे हैं । बॉलीवुड से लेकर बिजनेसमैन तक बाढ़ पीड़ितों के लिए करोड़ों रुपए दान कर चुके हैं । बॉलीवुड इंडस्ट्री से अमिताभ बच्चन, शाहरुख खान, सुशांत सिंह राजपूत, जैकलीन फर्नांडिस, सनी लियोनी और अक्षय कुमार जैसे बड़े स्टार ने राहत कोष में पैसे जमा करवाए ।

nita ambani donate 21 crore rupee for kerala cm distress relief fund
मुकेश अंबानी के साथ नीता अंबानी - फोटो : PTI

खबरों की मानें तो सुशांत सिंह राजपूत ने बाढ़ पीड़ित राहत कोष में 1 करोड़ रुपए दान किए हैं । वहीं सनी लियोनी ने सभी सेलेब्रिटीज का रिकॉर्ड तोड़ते हुए 5 करोड़ रुपए मदद के लिए दिए हैं । हाल ही में अंबानी परिवार ने केरल बाढ़ पीड़ितों के लिए अपना खजाना खोल दिया। 

nita ambani donate 21 crore rupee for kerala cm distress relief fund
नीता अंबानी - फोटो : self

रिलायंस फाउंडेशन की चेयरपर्सन नीता अंबानी ने मंगलवार को केरल मुख्यमंत्री आपदा राहत कोष में 21 करोड़ रुपए दान करने की घोषणा की। साथ ही पीड़ितों के लिए कुछ सामान भी भिजवाया जा रहा है जिसकी कीमत 50 करोड़ रुपए बताई जा रही है ।

विज्ञापन
विज्ञापन
nita ambani donate 21 crore rupee for kerala cm distress relief fund
फोर्ब्स की लिस्ट में नीता अंबानी को पहला स्थान

कुल मिलाकर अंबानी परिवार की ओर से 70 करोड़ रुपए की राहत राशि बाढ़ पीड़ितों के लिए दी गई है । पैसे दान करने की घोषणा करते हुए नीता अंबानी ने कहा, 'देश के नागरिक होने के नाते हमारा ये फर्ज बनता है कि केरल में पीड़ितों को बाढ़ से राहत दिलाने के लिए कुछ मदद करें ।'

विज्ञापन
nita ambani donate 21 crore rupee for kerala cm distress relief fund
अमिताभ बच्चन

बता दें कि बॉलीवुड के शहशांह अमिताभ बच्चन ने बाढ़ पीड़ितों की मदद के लिए 51 लाख रुपये केरल के मुख्यमंत्री आपदा राहत कोष में जमा करवाए हैं। फिल्म 'सरबजीत' के हीरो रणदीप हुड्डा 'खालसा एड ग्रुप' की तरफ से केरल में लोगों की मदद करने के लिए पहुंचे । रणदीप ने वहां लोगों को खाना खिलाया ।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed