फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

No Entry 2: सलमान खान के बिना फिल्म का सीक्वल बनाएंगे बोनी कपूर, अभिनेता संग अनबन के चलते लिया फैसला!

Fri, 28 Oct 2022 07:18 PM IST
हर्षिता सक्सेना एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: हर्षिता सक्सेना Updated Fri, 28 Oct 2022 07:18 PM IST
सार

बॉलीवुड अभिनेता सलमान खान की सुपर हिट फिल्मों में से एक नो एंट्री के सीक्वल का दर्शक लंबे समय से इंतजार कर रहे हैं। बीते दिनों यह खबर सामने आ रही थी कि फिल्म अपने ओरिजिनल स्टार कास्ट के साथ लौटेगी।

विज्ञापन
No Entry 2: Boney Kapoor to make sequel of film without Salman Khan decision taken due to rift with actor
No Entry 2 - फोटो : Social media

बॉलीवुड अभिनेता सलमान खान की सुपर हिट फिल्मों में से एक नो एंट्री के सीक्वल का दर्शक लंबे समय से इंतजार कर रहे हैं। बीते दिनों यह खबर सामने आ रही थी कि फिल्म अपने ओरिजिनल स्टार कास्ट के साथ लौटेगी। लेकिन फिर बाद में यह खबरें भी सामने आईं कि कानूनी पचड़ों की वजह से इस फिल्म को रोक दिया गया है, लेकिन अब इस फिल्म को लेकर एक बार फिर नई खबर सामने आई है। हाल ही में सामने आई रिपोर्ट्स की माने तो बॉलीवुड अभिनेता सलमान खान और निर्माता बोनी कपूर के बीच अनबन के चलते प्रोड्यूसर ने सलमान के बिना ही नो एंट्री 2 बनाने का फैसला किया है।

No Entry 2: Boney Kapoor to make sequel of film without Salman Khan decision taken due to rift with actor
No Entry - फोटो : Social media

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक फिल्म के सीक्वल का पूरा काम सही चल रहा था, लेकिन बाद में सलमान खान ने इच्छा जाहिर की कि वह फिल्म का पूरा प्रोडक्शन को संभालना चाहते हैं। इस पर बोनी कपूर काफी हैरान रह गए, क्योंकि नो एंट्री उनके प्रोडक्शन में बनी फिल्म थी। ऐसे में उन्होंने फिल्म के सीक्वल के लिए पूरा प्रोडक्शन लंबे समय से तैयार कर रखा था। इतना ही नहीं सलमान खान ने नो एंट्री के नेगेटिव और इंटेलेक्चुअल प्रॉपर्टी राइट्स भी उन्हें देने की मांग की है।

Heera Mandi: संजय लीला भंसाली की 'हीरा मंडी' में नजर आएंगे बिग बॉस फेम जेसन शाह! निभाएंगे अहम किरदार

No Entry 2: Boney Kapoor to make sequel of film without Salman Khan decision taken due to rift with actor
सलमान खान - फोटो : सोशल मीडिया

यहीं नहीं सलमान खान नो एंट्री 2 के डिजिटल और सेटेलाइट राइट्स भी चाहते हैं। ऐसे में अभिनेता की इन मांगों की वजह से बोनी नाराज हो गए हैं। यही वजह है कि अब दावा किया जा रहा है कि बोनी कपूर फिल्म का सीक्वल बिना सलमान के ही बनाने जा रहे हैं। बीते दिनों ऐसी खबर आई थी कि फिल्म के राइट्स हासिल करने में हो रही मुश्किल की वजह से नो एंट्री 2 को बनाने का प्लान ड्रॉप किया जा रहा है। दरअसल, कई कानूनी पचड़ों की वजह से फिल्म का बजट बढ़ता जा रहा था, जिसकी वजह से सलमान ने फिल्म से अलग होने का फैसला किया है। लेकिन अब सामने आई नहीं रिपोर्ट्स में कुछ अलग ही माजरा देखने को मिल रहा है।

Urvashi Rautela-Rishabh Pant: क्या आरपी के खुलासे के बाद उर्वशी ने हटा दीं पंत से जुड़ी पोस्ट? यहां देखें सबूत

विज्ञापन
विज्ञापन
No Entry 2: Boney Kapoor to make sequel of film without Salman Khan decision taken due to rift with actor
No Entry - फोटो : Social media

हालांकि नो एंट्री के सीक्वल को लेकर अभी तक अभिनेता या बोनी कपूर की तरफ से किसी भी तरह की कोई आधिकारिक जानकारी सामने नहीं आई है। ऐसे में फिल्म पर आखिरी फैसला क्या होगा यह जानने के लिए थोड़ा और इंतजार करना पड़ेगा। वहीं, फिल्म नो एंट्री की बात करें तो साल 2005 में रिलीज हुई यह फिल्म एक कॉमेडी ड्रामा थी। फिल्म में सलमान खान के अलावा अभिनेता अनिल कपूर, फरदीन खान, एक्ट्रेस सेलिना जेटली, बिपाशा बसु, लारा दत्ता, ईशा देओल जैसे कलाकार नजर आए थे।


Bhojpuri: भोजपुरी सिनेमा के सबसे विवादित चेहरे हैं ये सितारे, किसी का एमएमएस वायरल तो किसी पर दर्ज एफआईआर

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed