Urvashi Rautela-Rishabh Pant: बॉलीवुड अभिनेत्री उर्वशी रौतेला 'मिस्टर आरपी' की वजह से सुर्खियों में बनी हुई हैं। दरअसल, अभिनेत्री ने एक इंटरव्यू के दौरान 'मिस्टर आरपी' नाम के शख्स का जिक्र किया। हालांकि, उन्होंने उसकी व्यक्ति की पहचान नहीं बताई। जब यह इंटरव्यू वायरल हुआ तब हर कोई आरपी से ऋषभ पंत को कनेक्ट करने लगा। लेकिन, न ऋषभ पंत ने और न ही उर्वशी रौतेला ने कुछ क्लियर किया। बल्कि उर्वशी रौतेला ने तो सोशल मीडिया पर तरह-तरह के कैप्शन पोस्ट कर इन्हें अफवाहों को बढ़ावा दिया। हालांकि, काफी समय तक ट्रोल होने के बाद उर्वशी रौतेला ने अपने अब मिस्टर आरपी का खुलासा कर सबको चौंका दिया है।
Urvashi Rautela-Rishabh Pant: क्या आरपी के खुलासे के बाद उर्वशी ने हटा दीं पंत से जुड़ी पोस्ट? यहां देखें सबूत
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लेकिन हैरानी वाली बात यह है कि उर्वशी रौतेला ने अपने सारे पोस्ट एडिट कर दी हैं। आपको तो याद ही होगा वह पोस्ट जिसमें उर्वशी ने कहा था कि वह अपने दिल को फॉलो करते हुए ऑस्ट्रेलिया पहुंच गई हैं। अभिनेत्री ने इस पोस्ट को डिलीट नहीं किया लेकिन इसके कैप्शन को एडिट कर दिया है। अब उन्हें इस पोस्ट के कैप्शन में इमोजी बना दिया है।
यह भी पढ़ें : पंत से क्यों जुड़ा था उर्वशी का नाम? सामने आई पूरी कहानी, यहां जानें 'आरपी' विवाद का हर पहलू
उर्वशी रौतेला ने साड़ी पहने, गले में मंगलसूत्र और मांग में सिंदूर भरकर तस्वीर साझा की थी और उसके साथ कैप्शन में लिखा था- "प्रेम में पड़ी प्रेमिका को, सिंदूर से प्रिय कुछ नहीं होता !! सारी रस्म रिवाज़ के साथ चाहिए, उम्रभर का साथ पिया तुमसे !!" इस पोस्ट पर भी उर्वशी को जमकर ट्रोल किया था। यूजर्स ऋषभ पंत को लेकर कमेंट करते नजर आ रहे थे। उर्वशी ने इस पोस्ट को भी एडिट कर दिया है।
यह भी पढ़ें : जानिए कौन हैं उर्वशी रौतेला के आरपी, अभिनेत्री से क्या है कनेक्शन?
ट्रोल्स से परेशान होने के बाद उर्वशी ने एक वीडियो पोस्ट करते हुए लिखा था, "पहले ईरान में #MahsaAmini 🙏🏻 और अब भारत में… मेरे साथ ऐसा हो रहा है कि वह मुझे स्टॉकर कहकर बुली (bully) किया जा रहा है ??? कोई मेरी परवाह नहीं करता या मेरा समर्थन नहीं करता....एक मजबूत महिला वह होती है, जो गहराई से महसूस करती है और जमकर प्यार करती है। उसकी हंसी की तरह उसके आंसू भी बहते हैं। वह कोमल और शक्तिशाली दोनों होती है, व्यावहारिक और आध्यात्मिक दोनों होती है। वह दुनिया के लिए एक उपहार होती है।" यह पोस्ट देखने के बाद हर किसी को लग रहा था कि उन्होंने, ऋषभ पंत के नाम से ट्रोल करने वालों को जवाब दिया है। हालांकि, अभिनेत्री ने अब इसके कैप्शन को भी एडिट कर दिया है। बता दें कि उन्होंने एक हफ्ते पहले ही अपनी सारी पोस्ट एडिट कर दी थीं।
यह भी पढ़ें : विक्की कौशल की इस आदत से परेशान हैं कटरीना कैफ, फैंस के बीच खोले बेडरूम सीक्रेट्स
View this post on Instagram
A post shared by Urvashi Rautela (@urvashirautela)