फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Bhojpuri: भोजपुरी सिनेमा के सबसे विवादित चेहरे हैं ये सितारे, किसी का एमएमएस वायरल तो किसी पर दर्ज एफआईआर

Fri, 28 Oct 2022 06:29 PM IST
पलक शुक्ला एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: पलक शुक्ला Updated Fri, 28 Oct 2022 06:29 PM IST
विज्ञापन
Bhojpuri celebrities who were in controversy from pawan singh khesari lal yadav trisha madhu ravi kishan
भोजपुरी स्टार्स - फोटो : social media

बॉलीवुड की तरह ही इस समय जो इंडस्ट्री सुर्खियों में बनी रहती है वह भोजपुरी है। भोजपुरी कलाकार  आज के समय में किसी ने किसी कारण से सोशल मीडिया पर छाए रहते हैं। इनकी फैन फॉलोइंग बॉलीवुड सेलेब्स को भी टक्कर देती है। अब ये सितारे अगर हर मामले में बॉलीवुड सितारों को टक्कर देते हैं, तो विवादों में भी ये किसी तरह से पीछे नहीं हैं। फिल्मों के साथ ही भोजपुरी इंडस्ट्री के कई कलाकार कॉन्ट्रोवर्सी की वजह से भी खूब लाइमलाइट बटोरते हैं। पवन सिंह से लेकर खेसारी लाल यादव जैसे कई सितारे हैं, जिनका विवादों से गहरा नाता रहा है। इस आर्टिकल में हम आपको उन भोजपुरी सेलेब्स के नाम बताने जा रहे हैं, जिनके विवादों ने फैंस को हैरान कर दिया था। 

Bhojpuri celebrities who were in controversy from pawan singh khesari lal yadav trisha madhu ravi kishan
खेसारी लाल यादव - फोटो : सोशल मीडिया

खेसारी लाल यादव
इस लिस्ट में सबसे पहला नाम खेसारी लाल यादव का है। ट्रेन्डिंग स्टार के नाम से मशहूर खेसारी लाल यादव के गानों की जितनी चर्चा होती है उनती ही चर्चा उनके विवादों की भी होती रहती है। अभिनेता का हर गाना फैंस द्वारा पसंद किया जाता है। लेकिन समय-समय पर खेसारी किसी न किसी विवाद में फंस जाते हैं। ऐसा ही एक विवाद उनके एक गाने को लेकर भी उठा था। यह विवाद इतना बढ़ गया था कि सिंगर के ऊपर एफआईआर तक दर्ज हो गई थी।अभिनेता के खिलाफ एफआईआर गाने 'चाची के बाची सपनववां में आती है' को लेकर हुई थी। खेसारी लाल पर आरोप लगा था कि 'चाची के बाची सपनववां में आती है' गाने के जरिए खेसारी लाल यादव ने औरतों का अपमान किया है।
Photos of the Day: बैकलेस ड्रेस में मौनी ने किया घायल और रकुल का धाकड़ अंदाज, पढ़ें आज का सेलेब्रिटी अपडेट

Bhojpuri celebrities who were in controversy from pawan singh khesari lal yadav trisha madhu ravi kishan
पवन सिंह - फोटो : सोशल मीडिया

पवन सिंह
भोजपुरी इंडस्ट्री में हिट मशीन के नाम से मशहूर सिंगर और अभिनेता पवन सिंह भी किसी से कम नहीं हैं। वह भी खेसारी लाल यादव की तरह ही अपनी फिल्मों के अलावा कॉन्ट्रोवर्सी की वजह से भी चर्चाओं में रहते हैं। दिलचस्प बात यह है कि खेसारी लाल यादव और पवन सिह दोनों फिल्मों में एक-दूसरे के कंपीटिटर होने के साथ ही निजी जिंदगी में भी एक-दूसरे को फूटी आंछ देखना पसंद नहीं करते हैं। पवन सिंह और खेसारी लाल के बीच का विवाद किसी से छिपा नहीं है। दोनों सितारों ने एक-दूसरे पर जमकर आरोप लगाए थे। इस दौरान दोनों के वीडियोज सोशल मीडिया पर भी तेजी से वायरल हुए। इस घटना ने पूरी भोजपुरी इंडस्ट्री को दो पक्षों में बांट दिया था।
Har Har Mahadev: एमएनएस प्रमुख राज ठाकरे ने दी शरद केलकर की 'हर हर महादेव' को आवाज, देखें वायरल वीडियो

विज्ञापन
विज्ञापन
Bhojpuri celebrities who were in controversy from pawan singh khesari lal yadav trisha madhu ravi kishan
रवि किशन - फोटो : अमर उजाला

रवि किशन
रवि किशन भोजपुरी इंडस्ट्री के सुपरस्टार हैं, जो अपनी फिल्मों से फैंस को सालों से खुश करते आ रहे हैं। लेकिन इसके साथ-साथ वह राजनीति में भी काफी सक्रिय हैं। रवि किशन भाजपा सांसद हैं और उन्होंने पिछले साल लोकसभा में कोरोना पर एक ऐसा बयान दिया था, जिसने अभिनेता को विवादों में लाकर खड़ा कर दिया था। रवि किशन ने कहा था कोरोना वायरस फैलाने के लिए केवल कुंभ मेले को जिम्मेदार न ठहराया जाए। इस दौरान रवि किशन को आलोचना का सामना करना पड़ा था।
Thank God Box Office Collection Day 3: बॉक्स ऑफिस पर 'थैंक गॉड' की हालत खराब, दर्शकों के लिए तरस रही फिल्म

विज्ञापन
Bhojpuri celebrities who were in controversy from pawan singh khesari lal yadav trisha madhu ravi kishan
त्रिशाकर मधु - फोटो : सोशल मीडिया

त्रिशाकर मधु
त्रिशाकर मधु भोजपुरी इंडस्ट्री की पॉपुलर एक्ट्रेस और डांसर हैं। उनके गाने अक्सर सोशल मीडिया पर छाए रहते हैं। लेकिन एक बार उनका एमएमएस वीडियो सोशल मीडिया पर लीक हो गया था, जिसने न केवल उनकी इज्जत की धज्जियां उड़ाकर रख दी थीं। बल्कि उन्हें विवादों में भी ला दिया था। लगातार दावा किया जा रहा था कि वह वीडियो एक्ट्रेस ने खुद बनाया था, जिसके बाद त्रिशाकर को खूब ट्रोल किया गया। हालांकि, बाद में एक्ट्रेस ने खुद सामने आकर इस मामले में अपनी सफाई दी थी। 
Ram Setu Box Office Collection Day 3: तीसरे दिन अक्षय की ‘राम सेतु’ को लगा झटका, कमाई में आई करोड़ों की गिरावट

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed