फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Chhath Puja 2022: छठ पर गांव नहीं गए पंकज त्रिपाठी, इस बार मुंबई में ही मनाएंगे पर्व

Fri, 28 Oct 2022 06:26 PM IST
वर्तिका तोलानी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: वर्तिका तोलानी Updated Fri, 28 Oct 2022 06:26 PM IST
विज्ञापन
Pankaj Tripathi Will Celebrate Chhath Puja 2022 In Mumbai Juhu Chowpatty Not In Bihar
पंकज त्रिपाठी अपनी पत्नी मृदुला त्रिपाठी के साथ - फोटो : सोशल मीडिया

दिवाली के बाद सूर्य की उपासना वाला महापर्व 'छठ' शुरू हो गया है। नहाय-खाय से चार दिवसीय छठ पूजा का आरंभ हो गया है। बता दें कि भगवान सूर्य और छठी माता को समर्पित यह महापर्व बिहारियों के लिए बेहद खास होता है। बॉलीवुड अभिनेता पंकज त्रिपाठी भी इस पर्व को बड़े धूमधाम से मनाते थे, लेकिन इस बार वह अपने गांव नहीं जा पाए। 

Pankaj Tripathi Will Celebrate Chhath Puja 2022 In Mumbai Juhu Chowpatty Not In Bihar
पंकज त्रिपाठी - फोटो : अमर उजाला, मुंबई

पंकज त्रिपाठी ने मीडिया हाउस से बातचीत के दौरान बताया कि जब तक उनकी मां छठ का व्रत रखती थीं, तब तक वह गांव चले जाते थे। हालांकि, उम्र की वजह से उनकी मां ने छठ करना छोड़ दिया। अब उनकी भाभी छठ करती हैं। वहीं, पकंज त्रिपाठी अब मुंबई के ही आस-पास पर्व मना लेते हैं। 

यह भी पढ़ें:  जिस शो की उड़ाईं धज्जियां उसी के सेट पर पहुंचे अमित कुमार, सोशल मीडिया पर खूब उड़ रहा मजाक

Pankaj Tripathi Will Celebrate Chhath Puja 2022 In Mumbai Juhu Chowpatty Not In Bihar
पंकज और मृदुला त्रिपाठी - फोटो : सोशल मीडिया

जब उनसे इस साल का प्लान पूछा गया तो अभिनेता ने बताया कि वह इस बार जुहू चौपाटी पर छठ मनाएंगे। उन्होंने छठ का किस्सा सुनाते हुए बताया कि पहले लोग उन्हें पहचानते नहीं थे, इसलिए उनके लिए कहीं भी पर्व मनाना आसान होता था। लेकिन, इस बार उन्हें जुहू चौपाटी पर जाकर त्योहार मनाने के लिए कोई प्लान बनाना पड़ेगा।

यह भी पढ़ें: भोजपुरी अभिनेता पवन सिंह को कोर्ट में पेश होने के निर्देश, पत्नी ने दर्ज करवाया था मुकदमा

विज्ञापन
विज्ञापन
Pankaj Tripathi Will Celebrate Chhath Puja 2022 In Mumbai Juhu Chowpatty Not In Bihar
पंकज और मृदुला त्रिपाठी - फोटो : सोशल मीडिया

पंकज त्रिपाठी ने बचपन को याद करते हुए बताया कि वह अपने दोस्तों की मंडली के साथ मिलकर घाट पर जाते थे और रंग-बिरंगी लाइटों, केलों के पत्ते से घाट को सजाते थे। उन्होंने कहा कि वह मुंबई में यह सब मिस करते हैं। छठ पर्व में अपने योगदान के बारे में बताते हुए कहा, जब मैं छोटा था तब मां मुझे साफ-सफाई के काम में लगा देते थे। पूजा का सामान लाने की जिम्मेदारी भी मेरी होती थी। इस दिन हम नए कपड़े पहनते थे। मुझे बचपन में नए कपड़े मिलने की बहुत खुशी होती थी। मैं बार-बार दर्जी के पास नए कपड़े सिलवाने के लिए दौड़ लगाता था। खूब चहल-पहल रहती थी। हर तरफ उत्सव का माहौल रहता था।

यह भी पढ़ें: क्या आरपी के खुलासे के बाद उर्वशी ने हटा दीं पंत से जुड़ी पोस्ट? यहां देखें सबूत

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed