सब्सक्राइब करें

No Entry 2: नो एंट्री के सीक्वल में नए सितारों की एंट्री? वरुण, दिलजीत और अर्जुन कपूर के नाम की चर्चा

एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: मोहम्मद फायक अंसारी Updated Wed, 31 Jan 2024 11:36 AM IST
विज्ञापन
No Entry 2 Varun Dhawan Arjun Kapoor Diljit Dosanjh to star in Anees Bazmee Film as per report deets inside
वरुण धवन, अर्जुन कपूर, दिलजीत दोसांझ - फोटो : इंस्टाग्राम

2005 की हिट फिल्म 'नो एंट्री' की अगली कड़ी का लोगों को काफी समय से इंतजार है। इस फिल्म में सलमान खान, अनिल कपूर और फरदीन जैसे अभिनेताओं के साथ-साथ बिपाशा बसु, लारा दत्ता और सेलिना जेटली जैसे कलाकारों ने काम किया था। दर्शकों को यह फिल्म काफी ज्यादा पसंद आई थी।


Shilpa Shetty: 'चैंपियंस ऑफ चेंज 2023' पुरस्कार से सम्मानित हुईं शिल्पा, फैंस को दिया इस उपलब्धि का श्रेय

Trending Videos
No Entry 2 Varun Dhawan Arjun Kapoor Diljit Dosanjh to star in Anees Bazmee Film as per report deets inside
अनीस बज्मी - फोटो : अमर उजाला, मुंबई

अनीस बज्मी के निर्देशन में बनी फिल्म के सीक्वल पर पिछले कुछ समय से काम चल रहा है और इसे मूल कलाकारों के साथ बनाया जाना था। हालांकि, इसमें देरी होती रही। इस बीच फिल्म को लेकर एक नई जानकारी सामने आई है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक  'नो एंट्री 2' को बनाने की तैयारी शुरू हो गई है, लेकिन अब इसे नए कलाकारों के साथ बनाने की बात कही जा रही है। फिल्म की कहानी अनीस बज्मी ने लिखी है औक इसका निर्देशन भी वही करने वाले हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
No Entry 2 Varun Dhawan Arjun Kapoor Diljit Dosanjh to star in Anees Bazmee Film as per report deets inside
वरुण धवन - फोटो : इंस्टाग्राम

एक रिपोर्ट के अनुसार सीक्वल के लिए वरुण धवन, अर्जुन कपूर और दिलजीत दोसांझ को चुना गया है। बताया जा रहा है कि तीनों स्क्रिप्ट को लेकर काफी उत्साहित हैं और उन्होंने फिल्म के लिए हामी भर दी है। इस रिपोर्ट में एक सूत्र के हवाले से कहा गया है कि 'नो एंट्री 2' की स्क्रिप्ट काफी मजेदार है और इसलिए तीनों कलाकार काफी उत्साहित हैं। फिल्म का निर्माण बोनी कपूर जी स्टूडियोज के साथ मिलकर करेंगे।

No Entry 2 Varun Dhawan Arjun Kapoor Diljit Dosanjh to star in Anees Bazmee Film as per report deets inside
दिलजीत दोसांझ - फोटो : इंस्टाग्राम

हालांकि, कहा जा रहा है कि फिल्म को फ्लोर पर जाने में कुछ समय लगेगा। 'नो एंट्री 2' साल के अंत या फिर दिसंबर 2024 तक शुरू हो सकती है। फिल्म को 2025 में रिलीज करने की योजना पर काम किया जा रहा है। रिपोर्ट के अनुसार अभी तक प्रमुख अभिनेत्रियों का चयन नहीं हो सका है और उसके बाद ही फिल्म को लेकर कोई आधिकारिक घोषणा की जाएगी।

विज्ञापन
No Entry 2 Varun Dhawan Arjun Kapoor Diljit Dosanjh to star in Anees Bazmee Film as per report deets inside
अर्जुन कपूर - फोटो : इंस्टाग्राम

वर्क फ्रंट की बात करें तो वरुण वर्तमान में एटली की 'वीडी 18' की शूटिंग कर रहे हैं और 'नो एंट्री 2' में आने से पहले शशांक खेतान और उनके पिता डेविड धवन के साथ एक फिल्म की शूटिंग पूरी करेंगे। वहीं, कहा जा रहा है कि अर्जुन को रोहित शेट्टी की 'सिंघम अगेन' में नजर आने वाले हैं। हालांकि इस पर अभी तक आधिकारिक घोषणा नहीं की गई है।
Animal Park: एनमिल से ज्यादा खतरनाक और खौफनाक होगा एनिमल पार्क, इस दिन से शुरू होगी रणबीर की फिल्म की शूटिंग

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed