मुनव्वर फारूकी बिग बॉस 17 जीतकर ट्रॉफी मुंबई के डोंगरी लेकर आ चुके हैं। वहां, उनके फैंस ने उनका जोरदार स्वागत किया। सोशल मीडिया पर इससे जुड़े कई वीडियोज तेजी से वायरल हो रहे हैं। इस शो में अभिषेक कुमार दूसरे स्थान पर रहे और मन्नारा चोपड़ा को तीसरे स्थान से संतोष करना पड़ा।
Mannara Chopra: मन्नारा चोपड़ा ने खुद को बताया बिग बॉस 17 की महिला श्रेणी की विजेता, लोगों ने किया जमकर ट्रोल
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
इस बीच मन्नारा चोपड़ा ने हाल ही में अपने इंस्टाग्राम बायो में कुछ ऐसा लिख दिया कि लोग उन्हें ट्रोल करने लगे। दरअसल, अभिनेत्री ने अपने बायो में खुद को बिग बॉस 17 'महिला श्रेणी में विजेता' बताया, जिसके बाद नेटिजंस इस पर तरह तरह के कमेंट करने लगे।
उनके बायो का स्क्रीनशॉट बिग बॉस के फैन पेज की ओर से शेयर किया गया था। इसके बाद से अभिनेत्री को ट्रोल्स का सामना करना पड़ा। पोस्ट को देखने के बाद कुछ ने उन्हें 'हताश' कहा, जबकि कई को यह काफी मनोरंजक लगा। एक यूजर ने कहा, ''वह फुल एंटरटेनमेंट मूड में हैं'' तो दूसरे ने लिखा, 'एक सोशल मीडिया यूजर ने कमेंट किया, "आत्म-मुग्ध,", एक अन्य ने कहा, ''यहां भी ओवरएक्टिंग''।
#MannaraChopra earlier updated her Insta Bio as WINNER IN FEMALE CATEGORY. 🤣🤣😂🤣
Now she has changed her bio to only #BiggBoss17 Runner-up. (Not even 2nd Runner-up 😂) pic.twitter.com/qrzlz1nDAK
लगातार ट्रोलिंग के बाद अब मन्नारा ने अब अपना बायो बदल दिया है और इसमें लिखा है, "बिग बॉस 17 रनर-अप।" बिग बॉस के घर से निकलने के बाद मन्नारा ने एक बातचीत में उम्मीद जताई है कि मुनव्वर उनसे संपर्क करेंगे।
अभिनेत्री ने उल्लेख किया कि मुनव्वर ने अपने जीवन में बहुत कुछ झेला है और वे समझती है कि उसे चीजों को सुलझाने के लिए समय चाहिए। हालांकि, वे चाहेंगी कि वह फिर से दोस्त बनने का प्रयास करे। मन्नारा ने सीजन के दौरान मार्गदर्शन और सलाह देने के लिए सलमान खान का भी आभार व्यक्त किया।
Apna Adda 05: आगरा के मयंक को शहर की कबूतरबाजी ने दिलाई शोहरत, कैमरे से देखा मनोरंजन का नया आसमान