रणबीर कपूर और रश्मिका मंदाना स्टारर एनिमल 2023 की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्मोंं में से एक थी। हालांकि, इस फिल्म को लेकर विवाद भी हुए थे। संदीप रेड्डी वांगा के निर्देशन में बनी इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर रिकॉर्ड तोड़ कलेक्शन किया था। यह 500 करोड़ रुपये से अधिक का कारोबार करने वाली रणबीर की पहली फिल्म है। इस फिल्म की सफलता के बाद लोगों को इसके दूसरे भाग 'एनिमल पार्क' का बेसब्री से इंतजार है। इस बीच फिल्म के लीड एक्टर रणबीर कपूर ने आगामी फिल्म से जुड़ा बड़ा अपडेट साझा किया है।
Animal Park: एनमिल से ज्यादा खतरनाक और खौफनाक होगा एनिमल पार्क, इस दिन से शुरू होगी रणबीर की फिल्म की शूटिंग
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
निर्देशक संदीप रेड्डी वांगा के करीबी सूत्रों से पता चला है कि 'एनिमल पार्क' के स्क्रिप्ट के लेखन की शुरुआत फरवरी से होगी।अगले कुछ महीनों में प्रभास के साथ अपनी पुलिस थ्रिलर, स्पिरिट की शूटिंग के लिए तैयारी कर रहे हैं। इसके साथ ही, लेखन टीम संदीप द्वारा दी गई कथानक के आधार पर सीक्वल की स्क्रिप्ट तैयार करने पर काम करेगी। फिल्म की शूटिंग साल 2025 से शुरू की जाएगी।
खबरों की मानें तो एनिमल पार्क की कहानी ठीक उस समय तैयार हो गई थी, जब 'एनिमल' लिखी गई थी क्योंकि इसका मतलब एक मल्टी-फिल्म आउटिंग था। कहा जा रहा है कि दूसरा भाग रणबीर कपूर के किरदार (रणविजय) और उनके हमशक्ल पर केंद्रित होगा। सीक्वल में रश्मिका मंदाना के किरदार (गीतांजलि) का रणविजय के साथ रिश्ता और उनके बेटे के साथ उसका रिश्ता भी देखा जाएगा।
खबर यह भी है कि जब संदीप 'स्पिरिट' की शूटिंग करेंगे, तो वह मुख्य रूप से प्रणय वांगा द्वारा लिखी जा रही स्क्रिप्ट पर हर महीने अपडेट लेंगे। वह 2024 की दूसरी छमाही में ही लेखकों के साथ सक्रिय रूप से काम शुरू कर देंगे। सूत्र का कहना है, 'रणबीर कपूर अगले साल ही एनिमल पार्क पर फोकस करेंगे।'
'एनिमल' में रणबीर कपूर के साथ रश्मिका मंदाना, बॉबी देओल, अनिल कपूर, शक्ति कपूर, सुरेश ओबेरॉय और तृप्ति डिमरी जैसे कलाकार हैं। यह पिछले साल एक दिसंबर को रिलीज हुई थी और विक्की कौशल की 'सैम बहादुर' के साथ क्लैश हुई थी।
Shahid Kapoor Interview: रूमानी सिनेमा मेरी फिल्मों की हिट श्रेणी, धर्मेंद्र और डिंपल से बढ़ा फिल्म का आभामंडल