फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

No Entry Mein Entry: सलमान खान की फिल्म में 10 अभिनेत्रियां दिखाएंगी अपना जलवा, इन नामों पर हो रही है चर्चा

Fri, 17 Jun 2022 06:07 PM IST
कविता गोसाईंवाल एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: कविता गोसाईंवाल Updated Fri, 17 Jun 2022 06:07 PM IST
विज्ञापन
No Entry Mein Entry 10 Bollywood actresses will be seen in Salman Khan film shooting will start soon
नो एंट्री में एंट्री - फोटो : सोशल मीडिया

साल 2005 में रिलीज हुई फिल्म 'नो एंट्री' ने बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचा दिया था। इस फिल्म में सलमान खान के साथ अनिल कपूर और फरदीन खान नजर आए थे और फिल्म में इनकी कॉमिक टाइमिंग ने फैंस का दिल जीत लिया था। वहीं, अब इस फिल्म के सीक्वल पर बात चल रही है। लंबे समय से चर्चा है कि सलमान की 'नो एंट्री' के दूसरे पार्ट पर जल्द ही काम शुरू होगा, जिसका नाम 'नो एंट्री में एंट्री' रखा जाएगा। वहीं, अब फिल्म से जुड़ी एक बड़ी जानकारी सामने आई है। दावा किया जा रहा है कि सलमान खान की इस फिल्म में 10 अभिनेत्रियां नजर आएंगी।

No Entry Mein Entry 10 Bollywood actresses will be seen in Salman Khan film shooting will start soon
सलमान खान - फोटो : सोशल मीडिया

दरअसल, सलमान खान की इस फिल्म में कास्टिंग को लेकर काफी ज्यादा ध्यान दिया जा रहा है। ताकि बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचाने में यह फिल्म कोई कमी न छोड़े। एक लेटेस्ट रिपोर्ट के मुताबिक, सलमान खान की इस फिल्म में एक या दो नहीं, बल्कि 10 अभिनेत्रियां अपना जलवा दिखाएंगी। इसमें कुछ अभिनेत्रियों के नाम सामने भी आए हैं। कुछ समय पहले कृति सेनेन, दिशा पाटनी, पूजा हेगड़े, रश्मिका मंदाना, कियारा आडवाणी, वाणी कपूर, मौनी रॉय, कृति खरबंदा, इलियाना डिक्रूज का नाम फिल्म से जोड़ा गया था, लेकिन अब तक कुछ भी ऑफिशियल नहीं हुआ है।

No Entry Mein Entry 10 Bollywood actresses will be seen in Salman Khan film shooting will start soon
नो एंट्री पोस्टर - फोटो : सोशल मीडिया

साल 2005 की रिलीज हुई 'नो एंट्री' में सलमान खान का कैमियो रोल था। लेकिन इस बार ऐसा नहीं होगा। 'नो एंट्री में एंट्री' में सलमान खान के किरदार को काफी जगह दी जाएगी। हालांकि, इस बार भी सलमान के साथ अनिल कपूर और फरदीन खान नजर आएंगे। 'नो एंट्री' में बिपाशा बसु, लारा दत्ता, ईशा देओल और सेलेना जेठली भी नजर आई थीं लेकिन इस बार ये अभिनेत्रियां फिल्म का हिस्सा नहीं होंगी। 

विज्ञापन
विज्ञापन
No Entry Mein Entry 10 Bollywood actresses will be seen in Salman Khan film shooting will start soon
सलमान खान - फोटो : सोशल मीडिया
कब से शुरू होगी फिल्म की शूटिंग
जानकारी के मुताबिक, 'नो एंट्री में एंट्री' की तैयारी मेकर्स बीते साल से कर रहे हैं। इन दिनों फिल्म की कास्टिंग पर काम चल रहा है। ऐसे में फिल्म को फ्लोर पर आने में थोड़ा समय लग सकता है। बता दें कि सलमान खान अपनी फिल्म 'कभी ईद कभी दिवाली' की शूटिंग में बिजी हैं, जिसका नाम भी बदलने की चर्चा हो रही है। कहा जा रहा है कि फिल्म का नाम 'भाईजान' कर दिया है और जल्द ही मेकर्स इसका ऑफिशियली एलान भी कर सकते हैं।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed