Hindi News
›
Photo Gallery
›
Entertainment
›
Bollywood
›
Amitabh Bachchan share a photo of long queue for don advance booking, he had 5 Blockbusters film In 1978 Kasme Vaade Trishul
{"_id":"62ac6782e32ab058df06065b","slug":"amitabh-bachchan-share-a-photo-of-long-queue-for-don-advance-booking-he-had-5-blockbusters-film-in-1978-kasme-vaade-trishul","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Amitabh Bachchan: बिग बी ने थ्रोबैक तस्वीर शेयर कर दिखाई ‘डॉन’ के लिए लोगों की दीवानगी, बोले- क्या दिन थे वो भी","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
Amitabh Bachchan: बिग बी ने थ्रोबैक तस्वीर शेयर कर दिखाई ‘डॉन’ के लिए लोगों की दीवानगी, बोले- क्या दिन थे वो भी
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: मेघा चौधरी
Updated Fri, 17 Jun 2022 05:11 PM IST
विज्ञापन
1 of 4
अमिताभ बच्चन
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
बॉलीवुड के शहंशाह अमिताभ बच्चन हिंदी सिनेमा के वो सितारे हैं, जिनकी फिल्मों को देखने के लिए थिएटर के बाहर लोगों की लंबी-लंबी लाइनें लगती थीं। बिग बी सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव हैं और अक्सर अपनी या थ्रोबैक तस्वीरें शेयर करते रहते हैं। हाल ही में अभिनेता ने एक ऐसी ही तस्वीर शेयर की है, जो उनकी 1978 में आई फिल्म 'डॉन' की रिलीज के दौरान की है। इस तस्वीर में थिएटर के बाहर लोगों की लंबी लाइनें दिखाई दे रही हैं।
2 of 4
अमिताभ बच्चन
- फोटो : insta
दरअसल, अमिताभ बच्चन ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर क ब्लैक एंड व्हाइट तस्वीर शेयर की है। यह तस्वीर मुंबई स्थित एक्सीलियर सिनेमा की है, जो 'डॉन' की रिलीज के दौरान की है। उस समय फिल्म की एडवांस बुकिंग चल रही थी। इस तस्वीर के साथ उन्होंने लिखा, 'मेरी फिल्म डॉन की एडवांस बुकिंग..! और वे कहते थे कि कतारें एक मील लंबी थीं...44 साल पहले 1978 में रिलीज हुई। उसी साल ये फिल्में भी आईं, 'डॉन', 'कसम वादे', 'त्रिशूल', 'मुकद्दर का सिकंदर', 'गंगा की सौगंध'...एक साल में 5 ब्लॉकबस्टर!! कुछ तो 50 हफ्ते से अधिक तक चली... क्या दिन थे वो भी।'
अमिताभ बच्चन की इस पोस्ट पर फैंस भी कमेंट कर अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं। एक फैन ने लिखा, 'बेस्ट फिल्म सर', तो दूसरे ने लिखा, 'सर उन फिल्मों में आपका अभिनय शानदार था।' एक अन्य ने लिखा, 'मेरी सबसे पसंदीदा फिल्म।' इसके अलावा कुछ फैंस उनकी फिल्म 'ब्रह्मास्त्र' के ट्रेलर की तारीफ कर रहे हैं। एक ने कहा, 'आप सबसे बेस्ट हैं, ब्रह्मास्त्र का ट्रेलर कमाल का लग रहा है।'
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 4
ब्रह्मास्त्र फिल्म में अमिताभ बच्चन
- फोटो : सोशल मीडिया
अमिताभ बच्चन के वर्कफ्रंट की बात करें तो जल्द ही वह अयान मुखर्जी की फिल्म 'ब्रह्मास्त्र' में नजर आएंगे। इस फिल्म में रणबीर कपूर, आलिया भट्ट, मौनी रॉय और सौरव गुर्जर मुख्य भूमिका में हैं। यह फिल्म 9 सितंबर को सिनेमाघरों में दस्तक देगी। इसके अलावा वह दीपिका पादुकोण और प्रभास के साथ 'प्रोजेक्ट के' भी कर रहे हैं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।