दक्षिण सिनेमा के सुपर स्टार रजनीकांत जल्द ही निर्देशक नेल्सन दिलीपकुमार की फिल्म में नजर आएंगे। हाल ही में इस फिल्म को टाइटल मिल गया है। इस फिल्म का नाम होगा 'जेलर'। मेकर्स ने फिल्म का पोस्टर जारी करते हुए इसके टाइटल का ऐलान किया है। फिल्म के पोस्टर में खून से सना एक चाकू दिखाई दे रहा है। फिल्म का पोस्टर सन पिक्चर्स ने अपने आधिकारिक ट्विटर हैंडल से साझा किया है।
Thalaivar 169: रजनीकांत की 169वीं फिल्म के नाम ने ही कर दिया धमाका, अब कहलाएंगे...
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फिल्म को लेकर उत्सुक फैंस
रजनीकांत के फैंस इस फिल्म को लेकर बेहद उत्साहित हैं। फिल्म का टाइटल और पोस्टर देखकर लग रहा है कि यह एक्शन एंटरटेनर होगी। पोस्टर ने फिल्म के प्रति प्रशंसकों की बेकरारी बढ़ा दी है। बता दें कि इस फिल्म का निर्माण सन पिक्चर्स द्वारा किया जा रहा है। फिल्म का म्यूजिक अनिरुद्ध रविचंदर ने तैयार किया है।
फिल्म में ऐश्वर्या राय की एंट्री?
फिल्म की बाकी कास्ट और क्रू से संबंधित आधिकारिक जानकारी जल्द ही साझा की जाएगी। रिपोर्ट्स की मानें तो इस फिल्म में ऐश्वर्या राय बच्चन, शिवकार्तिकेयन, प्रियंका अरुल मोहन, राम्या कृष्णन और योगी बाबू अहम किरदारों में नजर आ सकते हैं। हालांकि कन्नड़ सुपरस्टार शिवराजकुमार ने इस बात की पुष्टि की है कि वह इस फिल्म का हिस्सा हैं और रजनीकांत के साथ उनके सीन की शूटिंग बेंगलुरु और मैसूर में की जाएगी।
तमिल और अंग्रेजी भाषा में है पोस्टर
#Thalaivar169 is #Jailer@rajinikanth @Nelsondilpkumar @anirudhofficial pic.twitter.com/tEtqJrvE1c
इस फिल्म का पोस्टर तमिल और अंग्रेजी भाषा में रिलीज किया गया है। बता दें कि इससे पहले रजनीकांत तमिल फिल्म 'अन्नात्थे' नजर आए थे। इस फिल्म को भी सन पिक्चर्स ने ही प्रोड्यूस किया था। इस फिल्म में कीर्थी सुरेश, नयनतारा, खुशबू सुंदर, मीना और जगपथी बाबू लीड रोल में नजर आए थे। फिल्म के पोस्टर पर फैंस की काफी दिलचस्प प्रतिक्रिया सामने आ रही है।