फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Allu Arjun: अल्लू अर्जुन के बॉलीवुड डेब्यू में देश की दिग्गज कंपनियों का संगम, इस तरह बनेगी असली पैन इंडिया फिल्म

Fri, 17 Jun 2022 04:44 PM IST
Pankaj Shukla पंकज शुक्ल
Updated Fri, 17 Jun 2022 04:44 PM IST
विज्ञापन
Director Karan Johar is going to launch pushpa part 2 starrer allu Arjun in Hindi cinema
अल्लू अर्जुन - फोटो : amar ujala

तेलुगू सिनेमा के सुपरस्टार अल्लू अर्जुन की पहली हिंदी फिल्म का खाका सज गया है। अल्लू अर्जुन को हिंदी सिनेमा में लॉन्च करने का सेहरा निर्माता निर्देशक करण जौहर के ही सिर बंधने जा रहा है हालांकि इस फिल्म में करण जौहर की कंपनी सिर्फ एक पार्टनर के तौर पर ही रहेगी, कुछ कुछ वैसे ही जैसे फिल्म ‘सूर्यवंशी’ में थी। अल्लू अर्जुन ये फिल्म अपनी होम प्रोडक्शन कंपनी गीता आर्ट्स के बैनर तले बनाएंगे। फिल्म में तमिल, कन्नड़, मलयालम के अलावा हिंदी के कुछ दिग्गज कलाकारों को लेने की बात शुरू हो चुकी है। अल्लू अर्जुन के पिता अल्लू अरविंद इस फिल्म के असली कप्तान हैं और वह इस फिल्म के लिए देश की अलग अलग भाषाओं की दूसरी दिग्गज कंपनियों से भी बात कर रहे हैं।

Director Karan Johar is going to launch pushpa part 2 starrer allu Arjun in Hindi cinema
अल्लू अर्जुन - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
भंसाली का प्रोजेक्ट हाशिये पर
अल्लू अर्जुन की पिछली फिल्म ‘पुष्पा पार्ट वन’ यानी ‘पुष्पा: द राइज’ की हिंदी में शानदार कामयाबी के बाद से ही अल्लू अर्जुन एक धमाकेदार हिंदी फिल्म की तैयारी करते रहे हैं। मार्च महीने में वह मुंबई आकर हिंदी सिनेमा के कुछ दिग्गज निर्माताओँ से मिले भी थी। अल्लू अर्जुन ने धर्मा प्रोडक्शंस के कर्ताधर्ता करण जौहर के अलावा संजय लीला भंसाली से भी मुलाकात की थी। तब करण जौहर ने अल्लू को जो प्रोजेक्ट ऑफर किया था, उसमें वह अल्लू अर्जुन को सिर्फ अभिनेता के तौर पर लेना चाहते थे जिससे उन्होंने इंकार कर दिया था। इंकार उन्होंने भंसाली की अगली फिल्म ‘बैजू बावरा’ में रणवीर सिंह के साथ काम करने से भी कर दिया था।
Director Karan Johar is going to launch pushpa part 2 starrer allu Arjun in Hindi cinema
अल्लू अर्जुन - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

पुष्पा पार्ट 2 के बाद शुरू होगी फिल्म
अब ‘अमर उजाला’ को तेलुगू सिनेमा के सूत्रों से जो जानकारी मिली है, उसके मुताबिक अल्लू अर्जुन की पहली पैन इंडियन फिल्म की शूटिंग इसी साल के आखिर तक शुरू हो सकती है। ये फिल्म उनकी निर्माणाधीन फिल्म ‘पुष्पा पार्ट 2’ यानी ‘पुष्पा: द रूल’ की शूटिंग खत्म होने के तुरंत बाद शुरू होगी। हिंदी सिनेमा के तमाम दिग्गज निवेशक अल्लू अर्जुन की पहली पैन इंडियन फिल्म में निवेश के लिए उनके पिता अल्लू अरविंद से मिलते रहे हैं। लेकिन, इस रेस में सबसे आगे करण जौहर ही रहे। अल्लू अरविंद के स्वामित्व वाली कंपनी गीता आर्ट्स की इस बारे में धर्मा प्रोडक्शंस के साथ डील करीब करीब पक्की हो चुकी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Director Karan Johar is going to launch pushpa part 2 starrer allu Arjun in Hindi cinema
पुष्पा पार्ट 1 - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

‘अमर उजाला’ से कही दिल की बात
फिल्म ‘पुष्पा पार्ट वन’ की रिलीज के तुरंत बाद जब ‘अमर उजाला’ ने अल्लू अर्जुन से पूछा कि क्या आपके दरवाजे हिंदी सिनेमा के लिए भी खुल चुके हैं? तो उनका उत्तर था, ‘हां, वाकई मैंने हिंदी सिनेमा के लिए अपने दरवाजे खोल दिए हैं। अगर कोई वाकई में कोई शानदार प्रस्ताव हिंदी फिल्म का मेरा पास आता है तो मैं इसे करने के लिए तैयार हूं। अगर हिंदी सिनेमा से कुछ अच्छा मेरे पास आता है तो मैं हमेशा इसके लिए तैयार हूं।’ अल्लू अर्जुन की हिंदी सिनेमा के प्रति रुचि दिखाने का ये पहला मौका था और ‘अमर उजाला’ के इस इंटरव्यू के बाद ही हिंदी सिनेमा के निर्माता निर्देशकों ने अल्लू अर्जुन से संपर्क साधने शुरू भी कर दिए।

Allu Arjun Exclusive: ‘अमर उजाला’ से बोले अल्लू अर्जुन, ‘दुनिया में जल्द नंबर वन होगा भारतीय सिनेमा का कारोबार'

विज्ञापन
Director Karan Johar is going to launch pushpa part 2 starrer allu Arjun in Hindi cinema
कमल हासन, लोकेश कनगराज - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

लोकेशन कनगराज संभालेंगे कमान
अल्लू अर्जुन ने जिस पैन इंडियन फिल्म के लिए हां की है, उसके निर्देशक का नाम सुनकर भी उनके प्रशंसक उछल पड़ेंगे। सूत्रों के मुताबिक ‘कैथी’ और ‘मास्टर’ की शानदार कामयाबी के बाद इन दिनों तमिल अभिनेता विजय के साथ अपनी अगली फिल्म की शूटिंग की तैयारियों में व्यस्त निर्देशक लोकेश कनगराज को अल्लू अर्जुन की पहली बहुभाषी फिल्म की कमान संभालने का मौका मिला है। लोकेश की एक फिल्म ‘विक्रम’ इन दिनों बॉक्स ऑफिस पर धूम मचाए हुए हैं। अभिनेता विजय के साथ प्रस्तावित अपनी अगली फिल्म की शूटिंग खत्म करने के तुरंत बाद लोकेश अभिनेता अल्लू अर्जुन की पहली पैन इंडियन फिल्म की तैयारियों में जुट जाएंगे।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed