अनीस बज्मी अपनी फिल्म 'भूल भुलैया 2' को लेकर लगातार चर्चाओं में बने हुए हैं। लोगों की उत्सुकता को और बढ़ाते हुए अब बॉलीवुड के इस सफल निर्देशक ने अपनी अगली फिल्म के बारे में खुलासा कर दिया है। इसकी वजह से वह एक बार फिर लोगों के बीच चर्चा का विषय बन गए हैं। दरअसल, निर्देशक और लेखक अनीस बज्मी ने सलमान खान के साथ अपने अगले प्रोजेक्ट 'नो एंट्री में एंट्री' को लेकर एक अपडेट साझा किया है।
No Entry Mein Entry: अनीस बज्मी की नई फिल्म को मिली सलमान की मंजूरी, अभिनेता बोले- "शुरू करो काम"
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
'नो एंट्री में एंट्री' पर काम जारी
'भूल भुलैया 2' के निर्देशक अनीस बज्मी ने अपने फैंस के साथ-साथ सलमान खान के फैंस के लिए भी एक खुशखबरी साझा की है। दरअसल, हाल ही में एक मीडिया संस्थान को अनीस ने इंटरव्यू दिया है। इस इंटरव्यू में उन्होंने कहा,"मेरी अगली फिल्म 'नो एंट्री में एंट्री' है। मैंने हाल ही में सलमान से मुलाकात की और उन्होंने मुझे फिल्म पर काम शुरू करने के लिए कह दिया है। मैंने इस मीटिंग में सलमान को फिल्म की स्क्रिप्ट सुनाई, जो उन्हें काफी पसंद आई है। फिल्म पर लगातार काम किया जा रहा है।"
सलमान और बोनी कपूर को पसंद आई स्क्रिप्ट
अपनी बात को आगे बढ़ाते हुए अनीस बज्मी ने कहा,"अपने करियर में 50 से ज्यादा फिल्में करने के बाद मेरा लक्ष्य यही है कि मैं अच्छी फिल्में ही बनाऊं। इस बात का मुझे पूरा यकीन है कि 'नो एंट्री में एंट्री' एक धमाकेदार एंटरटेनर फिल्म होगी, जो सबको बहुत पसंद आएगी।" इसके बाद अनीस से जब स्क्रिप्ट पर सलमान खान और बोनी कपूर के रिएक्शन के बारे में पूछा गया तब वह बोले, "सलमान और बोनी कपूर दोनों को स्क्रिप्ट काफी पसंद आई है। दोनों ने ही उसकी तारीफ की है। इस स्क्रिप्ट का बेसिक आइडिया हमारे पास बहुत पहले से था, लेकिन हम उसे स्क्रीन तक लाने में सफल नहीं हो पा रहे थे।"
'नो एंट्री' का सीक्वल होगी फिल्म
यह फिल्म साल 2005 में आई सलमान, अनिल कपूर और फरदीन खान स्टारर फिल्म 'नो एंट्री' का सीक्वल होगी। इस फिल्म को रिलीज हुए काफी समय हो चुका है, इस बात पर अनीस ने कहा, "मैं इस पर काफी समय से काम कर रहा हूं, लेकिन स्क्रीन पर लाने में समय लगा सिर्फ इसी वजह से फिल्म का सीक्वल इतना लेट हो गया है। लेकिन अब फिल्म पर मुहर लग चुकी है और यह फिल्म डबल रोल वाली कॉमेडी फिल्म होगी।" इस सीक्वल से भी हमें लोगों को उतना ही हंसाने की उम्मीद है, जितना 2005 में आई फिल्म ने हंसाया था।