अपनी अगली फिल्म ‘पृथ्वीराज’ की रिलीज की तैयारियों में जुटे अभिनेता अक्षय कुमार कोरोना मुक्त हो गए हैं। शुक्रवार से उन्होंने अपनी इस नई फिल्म के लिए मीडिया को इंटरव्यू देने शुरू भी कर दिए और सबसे पहली मुलाकात ‘अमर उजाला’ से की। इस दौरान अक्षय कुमार ने अपने तीन दशक लंबे फिल्मी करियर, इस दौरान उनकी मदद करने वाले निर्देशकों, लेखकों के अलावा उन फिल्मों के बारे में भी बातें की जिन्होंने उनके करियर में बेहतर अभिनेता बनने में सहारा दिया और उन्हें यहां तक लेकर आईं। इस बीच फिल्म ‘पृथ्वीराज’ से हिंदी सिनेमा में डेब्यू कर रहीं अभिनेत्री मानुषी छिल्लर और फिल्म के निर्देशक चंद्र प्रकाश द्विवेदी बीमार पड़ गए हैं।
Akshay Kumar: अक्षय कुमार से 'अमर उजाला' की एक्सक्लूसिव बातचीत, शनिवार के 'बिंदास' में पढ़िए दिलचस्प खुलासे
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
यशराज फिल्म्स की अगली फिल्म ‘पृथ्वीराज’ 3 जून को हिंदी के अलावा तमिल और तेलुगू में रिलीज होने की तैयारी में हैं। फिल्म के लिए सिनेमाघरों की बुकिंग करीब करीब पूरी हो चुकी है। इसी दिन तेलुगू फिल्म ‘मेजर’ और तमिल फिल्म ‘विक्रम’ भी हिंदी मे रिलीज हो रही हैं। फिल्म ‘विक्रम’ में कमल हासन, विजय सेतुपति और फहाद फासिल के एक साथ आने से इस फिल्म को लेकर हिंदी पट्टी में भी दर्शकों में काफी उत्सुकता है। फिल्म ‘पृथ्वीराज’ के गाने ‘हरि हर’ के बाद से इस फिल्म को लेकर भी दर्शकों में खासा उत्साह है और महाराणा पृथ्वीराज चौहान की इस वीरगाथा को लेकर अक्षय कुमार खुद भी खासे उत्साहित हैं।
कोरोना मुक्त होने के बाद अपने आवास पर बने अपने कार्यालय में शुक्रवार को ‘अमर उजाला’ से मुलाकात करते हुए अक्षय कुमार पूरी तरह स्वस्थ दिखे। अपनी अगली फिल्म के लिए दाढ़ी बढ़ाए अक्षय कुमार ने इस दौरान देर तक हिंदी सिनेमा के अतीत और भविष्य पर बातें की। अपने काम करने के तरीकों, वास्तविक घटनाओं पर बनी फिल्मों से मिली सीखों के अलावा अक्षय ने अपने निजी जीवन पर भी काफी कुछ विस्तार से इस दौरान कहा। अक्षय कुमार के इस इंटरव्यू के खास अंश पाठक ‘अमर उजाला’ के शनिवार के संस्करण में और उसके बाद अमर उजाला डॉट कॉम पर विस्तार से पढ़ सकेंगे।
फिल्म ‘पृथ्वीराज’ को लेकर हो रहे इन इंटरव्यू में पूर्व विश्व सुंदरी मानुषी छिल्लर को भी शामिल होना था लेकिन बताया गया कि उन्हें गुरुवार से ही तेज बुखार है और चिकित्सकों ने उन्हें आराम करने की सलाह दी है। इसके अलावा फिल्म ‘पृथ्वीराज’ के निर्देशक चंद्र प्रकाश द्विवेदी भी इन इंटरव्यू में शुक्रवार की सुबह शामिल होने वाले थे लेकिन उन्हें भी गले की तकलीफ के कारण 10 दिन के आराम की सलाह दी गई है। वह बोल भी नहीं पा रहे हैं।
3 जून को रिलीज होने जा रही फिल्म ‘पृथ्वीराज’ को लेकर अक्षय कुमार खासे उत्साहित हैं। उनका मानना है कि इस तरह के किरदारों पर हिंदी सिनेमा में और काम होना चाहिए। भारतीय संस्कृति और इतिहास के गुमनाम या कम प्रसिद्धि पाए लोगों के बारे में मौजूदा पीढ़ी को शिक्षित किए जाने की जरूरत पर वह जोर देते हैं। फिल्म ‘पृथ्वीराज’ के लिए इसके निर्देशक चंद्र प्रकाश द्विवेदी की उन्होंने जमकर तारीफ की और कहा कि उन्होंने इस फिल्म के सपने को 18 साल अपने सीने से लगाए रखा है और जितना शोध उनके पास महाराणा पृथ्वीराज चौहान को लेकर था, वह उन्हें यह किरदार करने में काम आया।