{"_id":"646a0a1c011c36b98c00dd4c","slug":"no-entry-sequel-bipasha-basu-to-romance-with-salman-khan-again-preparing-to-comeback-with-sequel-2023-05-21","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"No Entry Sequel: सलमान खान संग फिर रोमांस फरमाएंगी बिपाशा बसु? 'नो एंट्री' के सीक्वल से कमबैक की तैयारी!","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
No Entry Sequel: सलमान खान संग फिर रोमांस फरमाएंगी बिपाशा बसु? 'नो एंट्री' के सीक्वल से कमबैक की तैयारी!
इंडस्ट्री में इन दिनों फिल्मों के रीमेक और सीक्वल पर काफी जोर दिया जा रहा है। जहां साउथ और हॉलीवुड फिल्मों का हिंदी रीमेक बनाया जा रहा है। तो वहीं, कुछ बेहतरीन हिंदी मूवी के सीक्वल का एलान कर फैंस का उत्साह बढ़ाया जा रहा है। 2023 की शुरुआत में निर्माता बोनी कपूर ने अपनी वर्ष 2005 की हिट फिल्म 'नो एंट्री' के सीक्वल को लेकर बात की थी। इससे पहले वर्ष 2021 में सलमान खान भी इसके सीक्वल को लेकर चर्चा करते नजर आ चुके हैं। वहीं, अब फिल्म के स्टारकास्ट को लेकर नया अपडेट सामने आया है। रिपोर्ट की मानें तो, बड़े पर्दे से दूर चल रहीं बिपाशा 'नो एंट्री' के सीक्वल में एंट्री लेती नजर आएंगी।
2 of 5
बिपाशा बसु
- फोटो : सोशल मीडिया
वर्ष 2005 में रिलीज हुई फिल्म 'नो एंट्री' का निर्देशन अनीस बज्मी ने किया था। इस मूवी में सलमान खान, अनिल कपूर, बोमन ईरानी, फरदीन खान, लारा दत्ता, सेलिना जेटली, ईशा देओल और बिपाशा बसु जैसे सितारे नजर आए थे। वहीं, मूवी में समीरा रेड्डी का कैमियो भी था। 'नो एंट्री' में बिपाशा ने बॉबी सलूजा का किरदार निभाकर धमाल मचाया था। इसमें एक्ट्रेस को सलमान खान और अनिल कपूर के साथ रोमांस फरमाते देखा गया था।
3 of 5
बिपाशा बसु
- फोटो : सोशल मीडिया
'नो एंट्री' के सीक्वल पर आई नई रिपोर्ट के मुताबिक, 'चीजें काफी तेजी से आगे बढ़ रही हैं। टाइगर 3 के खत्म होने के बाद, सलमान खान एक छोटा सा ब्रेक लेंगे और इस फिल्म की शुरुआत करेंगे। नो एंट्री सीक्वल कई सालों से कार्ड पर है। बिपाशा बसु पिछली बार एक्स-फैक्टर थीं और इस बार भी, निर्माता उनके बिना प्रोजेक्ट को आगे नहीं बढ़ाएंगे।'
'नो एंट्री' फिल्म का निर्देशन अनीस बज्मी ने वर्ष 2005 में किया था। वहीं, इसके हिट होने के बाद इसके सीक्वल को लेकर भी समय-समय पर रिपोर्ट आती रही हैं। हालांकि, अनीस बज्मी को लेकर खबर है कि वह शाहिद कपूर के साथ अपकमिंग प्रोजेक्ट की शुरुआत करेंगे, न कि किसी कॉमेडी सीक्वल की। इसे लेकर भी ताजा जानकारी है, 'नो एंट्री सीक्वल के शुरू होने में कुछ समय है, जो सभी को वापस साथ लाने के लिए पर्याप्त है।'
बिपाशा बसु इन दिनों पर्दे से दूर परिवार के साथ समय बिता रही हैं। एक्ट्रेस ने पति करण सिंह ग्रोवर के साथ मिलकर नवंबर, 2022 में अपनी बेटी देवी का स्वागत किया। काम की बात करें तो, बिपाशा आखिरी बार वर्ष 2015 की फिल्म 'अलोन' में नजर आई थीं, इसमें करण भी लीड रोल में थे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।