{"_id":"5a8bcb874f1c1b9b248b6102","slug":"nobody-recognised-ranbir-kapoor-while-strolling-at-bhendi-bazaar-in-mumbai-with-and-hussain-dalal","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"भिंडी बाजार में बाइक पर निकला बॉलीवुड का सुपरहीरो, कोई पहचान ना सका","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
भिंडी बाजार में बाइक पर निकला बॉलीवुड का सुपरहीरो, कोई पहचान ना सका
Wed, 21 Feb 2018 10:32 AM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Updated Wed, 21 Feb 2018 10:32 AM IST
विज्ञापन
1 of 4
Ranbir Kapoor
- फोटो : Instagram
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
ऐसा शायद ही हो कि बॉलीवुड का कोई जाना-माना चेहरा किसी पब्लिक प्लेस में बिना बॉडीगार्ड के निकल पड़े और भीड़ उसे घेरे नहीं। हालांकि, एक ऐक्टर ऐसा है जो मुंबई के भिंडी बाजार के चक्कर लगाने निकला, वह भी अपनी स्कूटी पर। खास बात यह रही कि उसके साथ एक और एक्टर मौजूद था। पर लोगों ने दोनों में से किसी को नहीं पहचाना। बाद में जब तस्वीर इंस्टाग्राम पर आई तब लोगों को इसके बारे में पता चला।
क्या आपने पहचाना कौन है यह एक्टर?
2 of 4
Hussain Dalal
तस्वीर में नजर आ रहे एक्टर्स हैं हुसैन दलाल और रणबीर कपूर। दोनों फिलहाल बुलगारिया में हैं और अपनी फिल्म 'ब्रह्मास्त्र' की शूटिंग कर रहे हैं। फिल्म में रणबीर कपूर सुपरहीरो का किरदार निभाते नजर आएंगे। फिल्म की शूटिंग से फुर्सत मिलते ही रणबीर कपूर फोटोग्राफी का शौक भी पूरा कर रहे हैं। हुसैन ने उनकी ली कई तस्वीरें इंस्टाग्राम पर शेयर की हैं।
3 of 4
Ranbir kapoor
हाल ही में फिल्म 'ब्रह्मास्त्र' के सेट से एक फोटो सामने आई हैं जिसमें रणबीर कपूर एक खतरनाक हथियार कंधे पर लादे नजर आ रहे हैं। तस्वीर में उनके ट्रेनर भी मौजूद हैं हैं। माना जा रहा है कि ये हथियार फिल्म में इस्तेमाल किये जाने हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 4
Ayan Mukerji
- फोटो : Instagram
'ब्रह्मास्त्र' एक sci-fi फिल्म है जिसे तीन भाग में रिलीज किया जाएगा। 100 करोड़ के बजट वाली इस फिल्म को करण जौहर प्रोड्यूज कर रहे हैं। फिल्म में रणबीर कपूर के अलावा आलिया भट्ट और अमिताभ बच्चन भी होंगे। फिल्म का निर्देशन अयान मुखर्जी कर रहे हैं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।