{"_id":"5d4cf4118ebc3e6cd666e567","slug":"nora-fatehi-accept-dance-challenge-and-share-a-video-on-instagram","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"भारती सिंह के शो में नोरा ने वीडियो शेयर कर फैंस को दिया डांस चैलेंज, है कोई जो इसे एक्सेप्ट करे?","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
भारती सिंह के शो में नोरा ने वीडियो शेयर कर फैंस को दिया डांस चैलेंज, है कोई जो इसे एक्सेप्ट करे?
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: भावना शर्मा
Updated Fri, 09 Aug 2019 07:51 PM IST
विज्ञापन
1 of 6
nora fatehi
- फोटो : social media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
बॉलीवुड फिल्मों में अपने डांस का जौहर दिखा फेमस होने वाली नोरा फतेही जल्द ही फिल्म 'बाटला हाउस' में भी नजर आएंगी । इस फिल्म में नोरा ने 'लड़की शहर की लड़की' गाने पर आइटम डांस किया है । नोरा की फिल्मों में ये सेकंड इनिंग है । नोरा हाल ही में कॉमेडियन भारती सिंह के शो में आई थीं । यहां वो फिल्म 'बाटला हाउस' का प्रमोशन करने पहुंची थीं ।
2 of 6
Nora Fatehi
- फोटो : Social Media
शो में नोरा को एक डांसिंग चैलेंज मिला । नोरा ने अपनी फिल्म के सॉन्ग 'साकी-साकी' पर ऐसा डांस किया कि सभी देखते रह गए । बता दें कि नोरा ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर इस डांस की एक क्लिप शेयर की है । वीडियो में नोरा के साथ कुछ और लोग भी डांस करते दिख रहे हैं ।
3 of 6
nora fatehi
नोरा ने वीडियो शेयर करते हुए लिखा, 'क्या कोई मेरे साकी-साकी डांस चैलेंज को एक्सेप्ट कर सकता है' । नोरा के इस वीडियो को अब तक 18 लाख लोग देख चुके हैं। बता दें कि इससे पहले फिल्म 'सत्यमेव जयते' में नोरा का गाना 'दिलबर-दिलबर' भी जबरदस्त हिट हुआ था । इसी के बाद से नोरा को लगातार फिल्मों में काम मिल रहा है ।
नोरा फतेही और तुलसी कुमार
- फोटो : अमर उजाला, मुंबई टीम
पिछले दिनों नोरा ने बॉलीवुड में स्ट्रगल को लेकर अपनी दर्द बयां किया था । उन्होंने बताया कि भारत आने के बाद उन्हें कई परेशानियों से गुजरना पड़ा था । नोरा कहती हैं, 'मैं 8 लड़कियों के साथ एक अपार्टमेंट शेयर करती थी । मुझे वो अपार्टमेंट छोड़ना पड़ा । लड़कियों ने मेरा पासपोर्ट चुरा लिया था । इसके बाद मैं कुछ समय के लिए वापस कनाडा आ गई । मैं हिंदी बोलना सीख रही थी और जब ऑडिशन देने जाती थी तो सब मेरा मजाक उड़ाते थे । वो मेरे मुंह पर ही हंसते थे । घर जाते वक्त मैं पूरे रास्ते रोती रही ।'
विज्ञापन
5 of 6
अपकमिंग फिल्म की कास्ट के साथ वरुण धवन और नोरा फतेही
- फोटो : सोशल मीडिया
'एक कास्टिंग एजेंट ने मुझसे कहा, हमें तुम्हारी जरूरत नहीं है। जाओ यहां से। मैं ये सब कभी भूल नहीं सकती।' बता दें कि नोरा एक रूढि़वादी अरब परिवार से आती हैं। इंडिया टुडे को दिए इंटरव्यू में नोरा ने कहा था, 'मैं एक रूढिवादी परिवार से आती हूं। मैं अपने कमरे में डांस करती थी और उसके वीडियो लोगों को दिखाती थी। लोग मेरे डांस को पसंद करते थे।'
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।