सिनेमाजगत में फिल्मी सितारों के अफेयर और ब्रेकअप की खबरें अक्सर सुर्खियां बटोरती रहती हैं। कई बार दोनों सितारे सब कुछ भुलाकर एक साथ फिल्में करते हैं तो कई बार एक दूसरे का आमना-सामना करने से भी कतराते हैं। ऐसा ही कुछ हाल मुंबई में एक कार्यक्रम के दौरान देखा गया। मुंबई के माहिम बीच की सफाई के लिए कई सितारे एक साथ इकट्ठा हुए और बीच की साफ-सफाई की। इस दौरान 'दिलबर' गाने में डांस का जलवा बिखेर चुकीं नोरा फतेही भी पहुंचीं। खबरों की मानें तो वह कार्यक्रम के आयोजनकर्ताओं को बिना बताए वहां से चली गईं। रिपोर्ट के मुताबिक नोरा के इस तरह से आयोजन छोड़ने के पीछे की वजह एक्स ब्वॉयफ्रेंड का आयोजन में शामिल होना है।
एक्स ब्वॉयफ्रेंड को देखते ही इस अभिनेत्री ने बीच में ही छोड़ा इवेंट, आयोजकों को भी नहीं बताया!
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
स्पॉटब्वॉय वेबसाइट ने इसका खुलासा अपनी रिपोर्ट में किया। रिपोर्ट के मुताबिक अंगद बेदी और नेहा धूपिया के आने के बाद नोरा फतेही कार्यक्रम से गायब नजर आईं। यहां तक कि नोरा कार्यक्रम के आयोजकों को बिना बताए वहां से चली गईं। इस साफ-सफाई के कार्यक्रम को फिल्म निर्देशक अभिषेक कपूर की पत्नी प्रजा कपूर ने आयोजित किया था। रिपोर्ट के मुताबिक अंगद और नोरा फतेही रिलेशनशिप में थे लेकिन किसी वजह से दोनों का ब्रेकअप हो गया था।
अंगद और नोरा ने अपने रिश्ते को कभी भी मीडिया के सामने कबूल नहीं किया। यहां तक कि इस पर बात करने से भी बचते रहे। जब अंगद बेदी और नेहा धूपिया की शादी हुई थी तो नोरा से अंगद के बारे में पूछा गया था। उस वक्त नोरा ने अंगद को पहचानने से भी इनकार कर दिया था। नोरा ने बयान में कहा था 'कौन अंगद? मैं तो उन्हें जानती भी नहीं हूं।'
मुंबई में आयोजित इस साफ सफाई के कार्यक्रम की बात करें तो इसमें कई बड़ी हस्तियों ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया। ऋतिक रोशन की पूर्व पत्नी सुजैन खान, 'पटाखा' फिल्म में नजर आ चुकीं राधिका मदान, अभिमन्यु दसानी, टीवी अभिनेत्री पूजा गौर भी नजर आईं। सामने आई तस्वीरों में यह सभी सितारे माहिम बीच से प्लास्टिक और कचरा बटोरते हुए दिखाई दिए।
साफ-सफाई का यह अभियान 'मैराथन क्लीनअप ड्राइव' का हिस्सा है। इस ड्राइव के तहत कई सितारे खुद साफ-सफाई में हिस्सा ले रहे हैं और लोगों को भी जागरुक कर रहे हैं। प्रधानमंत्री के 'स्वच्छ भारत अभियान' के तहत देशभर में कई जगहों पर इस तरह लोग साफ-सफाई करके लोगों को जागरुक करने का काम कर रहे हैं।
यह भी पढ़ें:- आसान नहीं था नोरा फतेही का फिल्मी सफर, सिर्फ पांच हजार रुपये लेकर कनाडा से आई थीं भारत