{"_id":"63983bc848c953409c07479e","slug":"nora-fatehi-defamation-case-jacqueline-fernandez-lawyer-answers-her-allegations","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Jacqueline Fernandez: नोरा के आरोपों का जैकलीन के वकील ने दिया जवाब, कहा- मानहानि केस का सवाल ही नहीं","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
Jacqueline Fernandez: नोरा के आरोपों का जैकलीन के वकील ने दिया जवाब, कहा- मानहानि केस का सवाल ही नहीं
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: निधि पाल
Updated Tue, 13 Dec 2022 02:16 PM IST
विज्ञापन
1 of 4
जैकलीन फर्नांडिस, नोरा फतेही
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
डांसर और अभिनेत्री नोरा फतेही ने बीते सोमवार को अभिनेत्री जैकलीन फर्नांडीज पर दिल्ली की एक अदालत में मानहानि का मुकदमा दर्ज कराया है। नोरा का कहना है कि जैकलीन और सुकेश के साथ 200 करोड़ के मनी लॉन्ड्रिंग केस में उनका नाम गलत तरीके से घसीटा गया है। बता दें कि नोरा ने इस शिकायत में 15 मीडिया संगठनों का नाम भी घसीटा है। जैकलीन फर्नांडीज के खिलाफ मानहानि का मुकदमा दायर करने के बाद वकील ने मामले के बारे में बात की है।
2 of 4
नोरा फतेही और जैकलीन फर्नांडिस
- फोटो : सोशल मीडिया
सुकेश चंद्रशेखर से जुड़े 200 करोड़ के जबरन वसूली के मामले में नोरा और जैकलीन दोनों से प्रवर्तन निदेशालय ने पिछले कुछ महीनों में पूछताछ की है। जैकलीन भी इस मामले में सह-आरोपी हैं। नोरा के आरोप लगाने के बाद जैकलीन के वकील ने इस मामले में जवाब दिया है। उन्होंने कहा कि उनकी क्लाइंट ने कभी भी पब्लिक में नोरा के बारे में कुछ नहीं कहा है तो ऐसे में मानहानि का कोई केस नहीं बनता है।
एक इंटरव्यू के दौरान प्रशांत पाटिल ने कहा, 'जैकलीन ने नोरा या किसी अन्य व्यक्ति के खिलाफ किसी भी इलेक्ट्रॉनिक या प्रिंट मीडिया के सामने कोई बयान नहीं दिया है। उसने जानबूझकर प्रवर्तन निदेशालय की कार्रवाई के बारे में बात करने से इनकार किया है। आज तक उन्होंने कानून की मर्यादा बनाए रखी है और चूंकि मामला विचाराधीन है, इसलिए उन्होंने कुछ भी बोलने से मना किया है।
जैकलीन के वकील ने आगे कहा, नोरा द्वारा दायर मुकदमे को लेकर आधिकारिक रूप से अभी तक हमें कुछ भी प्राप्त नहीं हुआ है। एक बार जब हमें माननीय न्यायालय का आदेश मिल जाता है, तो हम कानूनी रूप से इसका जवाब देंगे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।