फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Nora Fatehi Reacting to Trollers: सस्ती शकीरा कहलाने पर नोरा ने जताई आपत्ति, ट्रोलर्स को दिया ये जवाब

Tue, 28 Dec 2021 04:18 PM IST
वर्तिका तोलानी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: वर्तिका तोलानी Updated Tue, 28 Dec 2021 04:18 PM IST
विज्ञापन
Nora Fatehi Reacts To Allegations Of Copying Shakira In Dance Meri Rani
नोरा और शकीरा - फोटो : सोशल मीडिया

बॉलीवुड की डांसिंग क्वीन कहलाने वाली अभिनेत्री नोरा फतेही का हाल ही में ‘डांस मेरी रानी’ म्यूजिक एल्बम रिलीज हुआ है। पंजाबी सिंगर गुरु रंधावा के साथ अभिनेत्री का यह वीडियो बड़ी तेजी से वारयल हो रहा है। जहां एक तरफ कुछ फेंस नोरा के डेडिकेशन की तारीफ कर रहे हैं। वहीं दूसरी तरफ कुछ यूजर्स अभिनेत्री पर इंटरनेशनल सेलिब्रिटी सिंगर शकीरा को कॉपी करने का आरोप लगा रहे हैं।

Nora Fatehi Reacts To Allegations Of Copying Shakira In Dance Meri Rani
नोरा फतेही का नया गाना ‘डांस मेरी रानी’ - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

यूजर्स कर रहे हैं ट्रोल

दरअसल म्यूजिक वीडियो में नोरा अफ्रीकन स्टाइल कर्ली बालों में नजर आ रही हैं। उनके इस लुक को देखने के बाद यूजर्स अभिनेत्री को सोशल मीडिया पर ट्रोल कर रहे हैं। यहां तक कि ट्रोलर्स ने उन्हें सस्ती शकीरा तक कह दिया। यूजर्स की इन प्रतिक्रियाओं पर नोरा ने आपत्ति जताते हुए ट्रोलर्स को जवाब दिया है।

Nora Fatehi Reacts To Allegations Of Copying Shakira In Dance Meri Rani
नोरा फतेही - फोटो : instagram

इस वजह से शकीरा से प्रेरित हैं नोरा

नोरा फतेही ने कहा, “मैं शकीरा से प्यार करती हूं और मैं उससे काफी प्रेरित हूं। उन्होंने उस वक्त बेली डांसिंग को प्रमोट किया जब वेस्टर्न एंटरटेनमेंट में कोई भी इस डांस फाॅर्म के बारे में नहीं जानता था। इसलिए मैं उनकी बहुत इज्जत करती हूं।”

विज्ञापन
विज्ञापन
Nora Fatehi Reacts To Allegations Of Copying Shakira In Dance Meri Rani
नोरा फतेही - फोटो : Instagram/norafatehi

अफ्रीकी लड़की होने के नाते…

नोरा फतेही ने आगे कहा, "हम उसकी नकल करने की कोशिश नहीं कर रहे थे वह कर्ली एफ्रो हेयर्स वाली अकेली महिला नहीं हैं, मेरी मां के भी कर्ली एफ्रो हेयर्स हैं, मेरी बहन और मेरी सबसे अच्छे दोस्त के भी बाल ऐसे ही हैं। मुझे लगता है कि एक अफ्रीकी लड़की होने के नाते, मुझे बहुत अच्छा लगता अगर लोग अफ्रीकन ब्यूटी स्टैंडर्ड की तारीफ करते और उसको एप्रीशिएट करते। अफ्रीका में बहुत सारी लड़कियाें के बाल कर्ली हैं, शकीरा अकेली नहीं हैं।”

विज्ञापन
Nora Fatehi Reacts To Allegations Of Copying Shakira In Dance Meri Rani
नोरा फतेही स्कर्ट टाॅप - फोटो : Instagram/norafatehi

इस वजह से अपनाया यह लुक

नोरा ने बताया कि इस लुक को अपनाने के पीछे हमारा मकसद केवल एक एफ्रो कल्चर को रीप्रेजेंट करना था। हमारे गाने में एफ्रो बीट हैं, इसलिए हमने एफ्रो लुक के साथ एक एफ्रो डांस किया है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed