{"_id":"5d3aca198ebc3e6ce37832d9","slug":"nora-fatehi-remember-struggling-days-lost-rs-20-lakh-and-people-humiliate-me","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"स्ट्रगल के दिन पर बोलीं नोरा-घर जाते वक्त रोती थी, कास्टिंग एजेंट कहते-'हमें तेरी जरूरत नहीं'","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
स्ट्रगल के दिन पर बोलीं नोरा-घर जाते वक्त रोती थी, कास्टिंग एजेंट कहते-'हमें तेरी जरूरत नहीं'
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: भावना शर्मा
Updated Fri, 26 Jul 2019 07:15 PM IST
विज्ञापन
1 of 5
Nora Fatehi
- फोटो : Social Media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
नोरा फतेही ने बॉलीवुड में कई हिट आइटम सॉन्ग दिए हैं । हाल ही में उनका गाना 'ओ साकी साकी' भी दर्शकों को काफी पसंद आया । जॉन अब्राहम की फिल्म 'बाटला हाउस' में इस गाने को फिल्माया गया है । इससे पहले फिल्म 'सत्यमेव जयते' में भी नोरा का गाना 'दिलबर-दिलबर' सुपरहिट हुआ था । हाल ही में नोरा ने अपने स्ट्रगल के दिनों को याद किया ।
2 of 5
nora fatehi
नोरा फतेही ने बताया कि भारत आने के बाद उन्हें कई परेशानियों से गुजरना पड़ा था । उन्होंने कहा, "भारत में विदेशियों का जीवन काफी कठिन होता है । मुझे याद है अपनी पहली एजेंसी, जो मुझे कनाडा से यहां मिली थी, वह अपने व्यवहार के मामले में काफी आक्रामक थे । मुझे ऐसा महसूस भी होता था कि मुझे सही तरीके से गाइड नहीं किया जा रहा है । ऐसे में मैंने उस एजेंसी को छोड़ना चाहा, लेकिन उन्होंने मुझसे कहा कि हम आपके पैसे वापस नहीं करेंगे । उस समय मैंने अपने 20 लाख खो दिये, जिन्हें मैंने विज्ञापन कैंपेन से कमाए थे ।''
3 of 5
Nora Fatehi
'मैं 8 लड़कियों के साथ एक अपार्टमेंट शेयर करती थी । मुझे वो अपार्टमेंट छोड़ना पड़ा । तब उन्होंने मेरा पासपोर्ट चुरा लिया था । इसके बाद मैं कुछ समय के लिए वापस कनाडा आ गई । मैं हिंदी बोलना सीख रही थी और जब ऑडिशन देने जाती थी तो सब मेरा मजाक उड़ाते थे । वो मेरे मुंह पर ही हंसते थे । घर जाते वक्त मैं पूरे रास्ते रोती रही ।'
'एक कास्टिंग एजेंट ने मुझसे कहा, हमें तुम्हारी जरूरत नहीं है । जाओ यहां से । मैं ये सब कभी भूल नहीं सकती ।' बता दें कि नोरा एक रूढि़वादी अरब परिवार से आती हैं । इंडिया टुडे को दिए इंटरव्यू में नोरा ने कहा था, 'मैं एक रूढिवादी परिवार से आती हूं । मैं अपने कमरे में डांस करती थी और उसके वीडियो लोगों को दिखाती थी । लोग मेरे डांस को पसंद करते थे ।'
विज्ञापन
5 of 5
Nora Fatehi
- फोटो : file photo
बता दें कि नोरा की अगली फिल्म 'स्ट्रीट डांसर 3डी' है । इसमें नोरा, वरुण धवन और श्रद्धा कपूर के साथ नजर आएंगी । इस फिल्म को लेकर नोरा ने कहा था, 'सेट पर मुझे काफी कुछ सीखने को मिला है । मैंने डांस के अलग-अलग स्टाइल सीखे । मेरे लिए सपने के सच होने जैसा है ।' नोरा की ये फिल्म 24 जनवरी 2020 को रिलीज होगी ।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।