फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

नोरा फतेही को मिल गया 'दूल्हा', सोशल मीडिया पर किया एलान, तस्वीर देख आप भी रह जाएंगे हैरान

Wed, 22 Jul 2020 05:37 AM IST
anand anand एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: anand anand Updated Wed, 22 Jul 2020 05:37 AM IST
विज्ञापन
Nora Fatehi shared her little fan photo on social media call him her husband
नोरा फतेही - फोटो : सोशल मीडिया

अपने डांस और अभिनय से लाखों दिलों को जीतने वालीं नोरा फतेही सोशल मीडिया पर सबसे ज्यादा सक्रिय रहने वाली अभिनेत्रियों में से एक हैं। वह अपने फैंस के लिए तस्वीरें, वीडियोज सहित अन्य पोस्ट भी साझा करती रहती हैं। अपने मजेदार वीडियोज की वजह से नोरा फतेही हमेशा चर्चा में रहती हैं। इस बार नोरा ने अपने दूल्हे के बारे में जानकारी दी है, जिसके बाद से वो चर्चा में आ गई हैं।

Nora Fatehi shared her little fan photo on social media call him her husband
नोरा फतेही - फोटो : सोशल मीडिया

दरअसल नोरा फतेही को उनके फैंस सोशल मीडिया के जरिए शादी के लिए प्रपोज करते रहते हैं। इस बार भी उन्हें शादी का प्रपोजल आया है। जिसके बारे में खुद नोरा फतेही ने ही बताया है। उन्होंने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट की स्टोरी पर एक बच्चे का वीडियो साझा किया है। इस वीडियो में बच्चा क्यूट अंदाज में नोरा फतेही को शादी के लिए प्रपोज करता हुआ नजर आ रहा है।

Nora Fatehi shared her little fan photo on social media call him her husband
नोरा फतेही - फोटो : सोशल मीडिया

बच्चे के इस वीडियो को साझा करते हुए नोरा फतेही ने मजेदार पोस्ट लिखा है। उन्होंने इस पोस्ट में मजाकिया अंदाज में बच्चे को अपना पति बताया है। नोरा फतेही ने अपने पोस्ट में लिखा, 'दोस्तों, मुझे अपना पति मिल गया है। हम शादी करने वाले हैं'। सोशल मीडिया पर उनका यह पोस्ट तेजी से वायरल हो रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Nora Fatehi shared her little fan photo on social media call him her husband
नोरा फतेही - फोटो : सोशल मीडिया

बता दें कि इससे पहले नोरा फतेही अपने सोशल मीडिया फॉलोअर्स की वजह से चर्चा में थीं। हाल ही में उनके इंस्टाग्राम अकाउंट के 1.4 करोड़ से ज्यादा फॉलोअर्स हुए हैं। ऐसे में उन्होंने अपने फैंस के लिए शुक्रिया अदा किया और अपना एक वीडियो सोशल मीडिया पर साझा किया। इस वीडियो के जरिए नोरा फतेही ने अपने संघर्ष की कहानी को भी बताया था। 

विज्ञापन
Nora Fatehi shared her little fan photo on social media call him her husband
नोरा फतेही - फोटो : सोशल मीडिया

नोरा फतेही ने वीडियो के साथ पोस्ट में लिखा, 'मेरी जिंदगी को बदलकर रख देने वाले इस वीडियो के साथ 1.4 करोड़ होने का जश्न मना रही हूं। बंगलूरू में साल 2018 में मैंने मिस इंडिया अवॉर्ड्स के दौरान सोलो परफॉर्म किया था। इस वीडियो ने इंटरनेट पर तहलका मचा दिया और मुझे दिलबर गाना मिला।' सोशल मीडिया पर नोरा फतेही का यह पोस्ट खूब वायरल हुआ था।
पढ़ें: पहाड़ी क्षेत्र से संबंध रखती हैं टीवी की ये आठ अभिनेत्रियां, एक्टिंग के साथ खूबसूरती की वजह से खूब बटोरीं सुर्खियां

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed