फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

सलमान खान के साथ ठुमके लगाकर आसमान में है ये एक्ट्रेस, जल्द दिखेंगी इन दो बड़ी फिल्मों में

Fri, 31 May 2019 08:10 PM IST
anand anand मुंबई डेस्क, अमर उजाला
मुंबई डेस्क, अमर उजाला Published by: anand anand Updated Fri, 31 May 2019 08:10 PM IST
विज्ञापन
Nora Fatehi will seen in film Batla House and Street Dancer after salman khan bharat
Nora Fatehi - फोटो : amar ujala mumbai
दिलबर-दिलबर और कमरिया जैसे सुपरहिट डांस नंबर्स से हिंदी सिनेमा की फेवरिट डांस गर्ल बन चुकीं नोरा फतेही अब वह अपनी अदाकारी भी दर्शकों को चौंकाने वाली हैं। सलमान खान की चर्चित फिल्म भारत में वह अब अभिनय करती हुई नजर आने वाली हैं और फिल्म में उन्हें किरदार मिला है सुनील ग्रोवर की पत्नी का। 
Nora Fatehi will seen in film Batla House and Street Dancer after salman khan bharat
Nora Fatehi - फोटो : amar ujala mumbai
नोरा इस बात से बेहद खुश हैं कि फिल्म भारत के कुछ दृश्यों में सलमान खान के साथ स्क्रीन शेयर करेंगी। सलमान खान के साथ फिल्म भारत के एक गाने तुरपया में थिरकने का मौका पाने को वह अपने करियर का अहम पड़ाव मानती हैं। 27 साल की नोरा इन दिनों इस गाने की तारीफ करतीं नहीं थक रहीं।सलमान खान का जिक्र चलते ही नोरा ब्लश करने लगती हैं। 
 
Nora Fatehi will seen in film Batla House and Street Dancer after salman khan bharat
Nora Fatehi - फोटो : file photo
वह कहती हैं, "मेरे लिए यह किसी सपने को सच होते देखने से कम नहीं है कि मैं सलमान सर के साथ स्क्रीन शेयर कर रही हूं। यह मेरे लिए गर्व की बात है। सलमान सर बहुत मेहनती तो हैं ही, वह एक बेहतरीन और अदभुत को-स्टार भी हैं। वह काफी मदद भी करते हैं और सबसे खास यह है कि वह इंसान बहुत अच्छे हैं, उनमें गजब का धैर्य है। हमने भारत की शूटिंग के दौरान खूब मस्ती की।
 
विज्ञापन
विज्ञापन
Nora Fatehi will seen in film Batla House and Street Dancer after salman khan bharat
Nora Fatehi - फोटो : file photo
नोरा फतेही जल्द ही जॉन अब्राहम के साथ बाटला हाउस और वरुण धवन के साथ स्ट्रीट डांसर 3डी में भी दिखने वाली हैं। लेकिन फिलहाल वह भारत के हैंगओवर से बाहर नहीं निकलना चाहतीं। वह कहती हैं, "सलमान सर और सुनील ग्रोवर जैसे अनुभवी कलाकारों के साथ काम करने के बाद आपको बहुत कुछ सीखने का मौका मिलता है। मेरे लिए यह एक बेहतरीन अवसर है और मैं खुद को भाग्यशाली मानती हूं कि मुझे ये मौका मिला। मैंने दोनों से ही एक्टिंग के कई गुर सीखे हैं।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed