फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

पीएम मोदी को बधाई देते समय सलमान की फिल्म को प्रमोट कर बैठे विवेक ओबरॉय, ऐसे सुधारी गलती

Fri, 31 May 2019 07:56 PM IST
anand anand एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: anand anand Updated Fri, 31 May 2019 07:56 PM IST
विज्ञापन
Vivek Oberoi deleted his tweet which Promote Salman Khan film Bharat
vivek oberoi - फोटो : file photo
बॉलीवुड एक्टर विवेक ओबेरॉय एक बार फिर से चर्चा में आ गए हैं। इस बार वह सलमान खान की आने वाली फिल्म 'भारत' का गलती से प्रमोशन करने की वजह से सुर्खियों में हैं। गौरतलब है कि गुरुवार को विवेक ओबेरॉय ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को दूसरी बार पीएम बनने की ट्विटर पर बधाई दी। 
Vivek Oberoi deleted his tweet which Promote Salman Khan film Bharat
सलमान खान और विवेक ओबेरॉय - फोटो : सोशल मीडिया
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को बधाई देते हुए विवेक ओबेरॉय ने कई सारे हैशटैग्स का भी इस्तेमाल किया। इन हैजटैग के साथ उन्होंने 'भारत' भी लिखा। लेकिन कुछ समय बाद विवेक ओबेरॉय का ये ट्वीट सलमान खान की आने वाली फिल्म 'भारत' से जुड़कर तेजी से ट्रेंड करने लगा। इतना ही नहीं इस ट्वीट के बाद विवेक ओबेरॉय जमकर ट्रोल भी होने लगे। 

Vivek Oberoi deleted his tweet which Promote Salman Khan film Bharat
vivek oberoi - फोटो : social media
हालांकि जैसे ही विवेक को अपनी इस गलती का एहसास हुआ वैसे ही उन्होंने ट्वीट को सही किया और 'भारत' को बिना हैशटैग के लिख दिया, लेकिन तब तक देर हो चुकी थी और विवेक के पुराने ट्वीट के स्क्रीनशॉट सोशल मीडिया पर वायरल होना शुरू हो गए थे। इस बीच अब खबर है कि विवेक ओबेरॉय ने उस ट्वीट को ही डिलीट कर दिया जिसमें उन्होंने प्रधानमंत्री मोदी को बधाई दी और जो सलमान खान की फिल्म 'भारत' को प्रमोट कर रहा था। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Vivek Oberoi deleted his tweet which Promote Salman Khan film Bharat
Vivek Oberoi, Aishwarya Rai Bachchan - फोटो : social media
गौरतलब है कि यह पहली बार नहीं है जब अपने किसी ट्वीट के चलते विवेक सुर्खियों में आए हैं। इससे पहले भी वह लोकसभा चुनाव के रिजल्ट पर ऐश्वर्या राय बच्चन पर बने एक मीम को शेयर करने पर काफी चर्चा में रहे थे। उनके इस ट्वीट पर काफी बवाल भी हुआ था। जिसके बाद महिला आयोग की तरफ से विवेक को नोटिस भी भेजा गया था।
 
विज्ञापन
Vivek Oberoi deleted his tweet which Promote Salman Khan film Bharat
vivek oberoi - फोटो : Twitter
आपको बता दें कि विवेक ओबेरॉय इन दिनों प्रधानमंत्री मोदी की बायोपिक 'पीएम नरेन्द्र मोदी' को लेकर काफी सुर्खियों में हैं। ये फिल्म सिनेमाघरों में रिलीज हो चुकी है। फिल्म को लेकर दर्शकों की मिली-जुली प्रतिक्रिया मिल रही है। पहले फिल्म लोकसभा चुनाव की शुरुआत में रिलीज होने वाली थी लेकिन विपक्ष के ऐतराज जताने पर चुनाव आयोग ने फिल्म को लोकसभा चुनाव के बाद रिलीज करने का आदेश दिया था।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed