फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

बॉक्स ऑफिस पर अलादीन एक नंबर, दूसरे नंबर पर पीएम नरेंद्र मोदी, अर्जुन कपूर की फिल्म फ्लॉप

Fri, 31 May 2019 07:53 PM IST
anand anand मुंबई डेस्क, अमर उजाला
मुंबई डेस्क, अमर उजाला Published by: anand anand Updated Fri, 31 May 2019 07:53 PM IST
विज्ञापन
Box Office Collection of Aladdin India's Most Wanted PM Narendra Modi
Aladdin, PM Narendra Modi, India's Most Wanted - फोटो : amar ujala
डिजनी की फिल्म अलादीन ने भारतीय बॉक्स ऑफिस पर कलेक्शन का कमाल दिखाकर एक नया इतिहास बना दिया है। किसी हिंदी फिल्म की तरह बनी बरसों पुरानी ये क्लासिक कहानी अपने नए रूप में भारतीय दर्शकों को इतना पसंद आई कि यह भारत में पहले हफ्ते में सबसे ज्यादा कमाई करने वाली हॉलीवुड फिल्मों में तीसरे नंबर पर आ गई है। वहीं इसके साथ रिलीज हुई दो हिंदी फिल्मों पीएम नरेंद्र मोदी और इंडियाज मोस्ट वांटेड में से पीएम नरेंद्र मोदी अब भी मजबूती के साथ बॉक्स ऑफिस पर डटी हुई है।
Box Office Collection of Aladdin India's Most Wanted PM Narendra Modi
Will Smith - फोटो : twitter
शनिवार को जारी हुए आंकड़ों के मुताबिक एनीमेशन फिल्म अलादीन ने पहले हफ्ते में 31 करोड़ पांच लाख रुपये की नेट कमाई की। फिल्म ने अपने पहले वीकएंड पर 17 करोड़ 90 लाख रुपये कमाई की। सोमवार को इसकी कमाई रही तीन करोड़ 75 लाख रुपये, मंगलवार को तीन करोड़ 30 लाख रुपये, बुधवार को दो करोड़ 90 लाख रुपये और फिल्म ने गुरुवार को दो करोड़ 60 लाख रुपये की नेट कमाई की। फिल्म ने पूरे भारत में पहले हफ्ते में 36 करोड़ 97 लाख रुपये का कुल कलेक्शन किया है। 
 
Box Office Collection of Aladdin India's Most Wanted PM Narendra Modi
PM Narendra Modi - फोटो : social media
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की जीवन गाथा कहने वाली विवेक ओबेरॉय स्टारर फिल्म पीएम नरेंद्र मोदी ने भी पहले हफ्ते में अपने निर्माताओं को निराश नहीं किया। फिल्म ने पहले हफ्ते में 15 करोड़ 94 लाख रुपये का कारोबार किया और फिल्म की सीमित रिलीज व इसके निर्माण में लगी कम लागत के देखते हुए इसे अच्छा माना जा रहा है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Box Office Collection of Aladdin India's Most Wanted PM Narendra Modi
PM Narendra Modi - फोटो : social media
फिल्म पीएम नरेंद्र मोदी ने अपने पहले वीकेंड पर नौ करोड़ 62 लाख रुपये जुटाए थे। इसके बाद इस फिल्म ने सोमवार को एक करोड़ 86 लाख रुपये, मंगलवार को एक करोड़ 67 लाख रुपये, बुधवार को भी एक करोड़ 67 लाख रुपये और गुरुवार को एक करोड़ 12 लाख रुपये की कमाई फिल्म ने की। फिल्म के दूसरे हफ्ते में भी अच्छी कमाई करने का अनुमान है क्योंकि इस हफ्ते बॉक्स ऑफिस पर कोई बड़ी फिल्म रिलीज नहीं हुई है।
 
विज्ञापन
Box Office Collection of Aladdin India's Most Wanted PM Narendra Modi
India's Most Wanted - फोटो : amar ujala mumbai
निर्देशक राजकुमार गुप्ता की फॉक्सस्टार स्टूडियोज निर्मित फिल्म इंडियाज मोस्ट वांटेड अपने पहले वीकएंड तक तो पीएम नरेंद्र मोदी को बॉक्स ऑफिस पर टक्कर देती दिख रही थी लेकिन फिल्म का इसके बाद हाल खराब रहा। वीकएंड तक आठ करोड़ 25 लाख रुपये कमाने वाली अर्जुन कपूर स्टारर फिल्म इंडियाज मोस्ट वांटेड ने सोमवार को 92 लाख रुपये, मंगलवार को 72 लाख रुपये, बुधवार को 66 लाख रुपये और गुरुवार को सिर्फ 35 लाख रुपये की नेट कमाई बॉक्स ऑफिस पर की। पहले हफ्ते में इंडियाज मोस्ट वांटेड की नेट कमाई सिर्फ 10 करोड़ नौ लाख रुपये रही।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed