बॉलीवुड एक्ट्रर ऋषि कपूर (Rishi Kapoor) 8 महीने से न्यूयॉर्क में हैं। शुरुआत में तो इस बात का पता नहीं चला था कि आखिर ऋषि को क्या हुआ है लेकिन कुछ दिन पहले ही करीबी दोस्त ने सोशल मीडिया पर बताया था कि वह अब कैंसर मुक्त हो गए हैं। इसके बाद ऋषि की भारत वापसी का फैंस इंतजार करने लगे। हालांकि अभी उनका इलाज चल रहा है जिस वजह से ऋषि अभी तक न्यूयॉर्क में ही हैं। इस बीच ऋषि ने सोशल मीडिया पर इमोशनल पोस्ट लिखा।
न्यूयॉर्क में ऋषि कपूर के दिल का दर्द फूटा, लिखा-'8 महीने से भारत से दूर हूं, मैं घर कब जा पाऊंगा?'
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ऋषि कपूर ने ट्वीट किया- 'न्यूयॉर्क में मुझे आज 8 महीने हो गए हैं। मैं घर कब जा पाऊंगा?' ऋषि का यह ट्वीट वायरल हो गया और फैंस के साथ-साथ सेलिब्रिटीज भी ऋषि के इस पोस्ट पर कमेंट करने लगे। 'कॉमेडी नाइट्स विद कपिल' में काम कर चुके अली असगर ने ऋषि कपूर के इस ट्वीट पर जवाब दिया।
Today I complete eight months here in New York. When will l ever get home?
अली असगर ने लिखा- 'इंशा अल्लाह बहुत जल्दी सर। मैं आपके लिए रोज दुआ करता हूं। ढेर सारा प्यार सर।' वहीं मशहूर कवि कुमार विश्वास ने लिखा- 'स्याह रात नहीं नाम लेती ढलने का, यही तो वक़्त है सूरज तेरे निकलने का..! जल्दी ठीक हो जाएंगे आप।' ऋषि के वापस आने की खबरों पर उनके भाई रणधीर कपूर का बयान भी आया था।
Today I complete eight months here in New York. When will l ever get home? स्याह रात नहीं नाम लेती ढलने का,
यही तो वक़्त है सूरज तेरे निकलने का..!
Get well soon @chintskap Ji 😍🇮🇳👍
रणधीर कपूर ने इंटरव्यू में कहा- 'ऋषि पहले से बेहतर हैं। पहले उन्हें अपना इलाज खत्म करना होगा। अगले कुछ महीनों में वह भारत वापस आ जाएंगे।' हालांकि जब ऋषि इलाज के लिए न्यूयॉर्क जा रहे थे तो उन्होंने खुद बताया था। इसके बाद ऐसी खबरें आने लगी थी कि ऋषि को कैंसर है। उस वक्त ऋषि के भाई रणधीर ने इन सब खबरों को अफवाह बताया था। उन्होंने कहा था कि अभी टेस्ट हो रहे हैं।
न्यूयॉर्क में ऋषि कपूर के साथ उनकी पत्नी नीतू कपूर भी हैं। ऋषि से न्यूयॉर्क में मुलाकात करने कई सेलिब्रिटी पहुंचे थे। शाहरुख खान, प्रियंका चोपड़ा, दीपिका पादुकोण और अनुपम खेर के अलावा कई और सेलिब्रिटीज ऋषि से मिलने गए थे। इसके साथ ही कपूर खानदान के सदस्य भी ऋषि का हालचाल लेने जाते रहते हैं।