{"_id":"5ceea9d3bdec22075d23a8c3","slug":"ranganathan-madhavan-birthday-special-story-and-life","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"आर माधवन ने अपनी ही स्टूडेंट से कर ली थी शादी, इंटीमेट सीन करते वक्त पत्नी को रखते हैं साथ","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
आर माधवन ने अपनी ही स्टूडेंट से कर ली थी शादी, इंटीमेट सीन करते वक्त पत्नी को रखते हैं साथ
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: Mishra Mishra
Updated Fri, 31 May 2019 07:18 PM IST
विज्ञापन
1 of 7
R. Madhavan
- फोटो : social media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
बॉलीवुड और साउथ के सुपरस्टार आर माधवन आज अपना 1 जून को अपना 49वां जन्मदिन मनाएंगे। माधवन का पूरा नाम रंगनाथ माधवन है। माधवन एक्टर के अलावा राइटर, डायरेक्टर और होस्ट भी हैं। फिल्म इंडस्ट्री में अपने दम पर मुकाम हासिल करने वाले माधवन आर्मी ज्वाइन करना चाहते थे। लेकिन अगर वो आर्मी ऑफिसर बन जाते तो दुनिया साउथ के इस क्यूट हीरो को देखने से चूक जाती।
2 of 7
R Madhavan
माधवन के पिता टाटा स्टील में मैनेजमेंट एग्जिक्यूटिव थे और मां सरोज बैंक ऑफ इंडिया में मैनेजर। माधवन की एक बहन देविका रंगनाथन भी हैं। देविका यूके में सॉफ्टवेयर इंजीनियर हैं। माधवन शुरू से ही पढ़ाई में अव्वल रहे। उन्हें साल 1988 में अपने स्कूल को कल्चरल एम्बेसडर के तौर पर कनाडा में रिप्रेजेंट करने का अवसर मिला था। इसके अलावा माधवन एनसीसी के बेहतरीन कैडेट भी थे।
3 of 7
R Madhavan
उन्हें महाराष्ट्र बेस्ट कैडेट से नवाजा जा चुका है। साथ ही एनसीसीसी कैडेट के तौर पर उन्हें इंग्लैंड जाने का मौका भी मिला था। वहां उन्होंने ब्रिटिश आर्मी, रॉयल नेवी और रॉयल एयरफोर्स से ट्रेनिंग ली। पढ़ाई में अच्छे होने के साथ माधवन अन्य चीजों में भी काफी दिलचस्पी लेते थे। इसके चलते उन्हें कई बार विदेश जाने का मौका मिला। अब हम आपको बताते हैं कि वो हीरो कैसे बन गए?
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 7
R Madhavan
1996 में माधवन अपना एक पोर्टफोलियो मॉडलिंग एजेंसी में सबमिट कर दिया। उनके क्यूट से फेस और इंप्रेसिव पर्सनालिटी से उन्हें ऐड के ऑफर मिलने लगे। 1996 में माधवन ने सैंडलवुड टॉक ऐड में काम किया। इसके डायरेक्टर संतोष सिवान ने मणिरत्नम् से कहा कि वो अपने अगले प्रोजेक्ट 'इरुवर' में माधवन को कास्ट करें। ये माधवन की पहली फिल्म थी जो सुपरहिट रही।
विज्ञापन
5 of 7
R Madhavan
इसके बाद माधवन ने अपना करियर फिल्म इंडस्ट्री में बनाने की ठान ली। माधवन को फिल्में पाने के लिए ज्यादा स्ट्रगल नहीं करना पड़ा। उनकी एक के बाद एक फिल्में हिट होती गईं और देखते ही देखते वो सुपरस्टार बन गए। 1998 में माधवन ने एक इंग्लिश फिल्म 'इन्फर्नो' में भी काम किया था। इसमें वो इंडियन पुलिस ऑफिसर की भूमिका में नजर आए थे। माधव को हिंदी सिनेमा में पहचान फिल्म 'रहना है तेरे दिल से' मिली।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।