{"_id":"5cefb49dbdec22076f511fdf","slug":"happy-birthday-nargis-rare-photos-and-lesser-know-facts-about-actress","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"सुनील दत्त से शादी के बाद करीब 20 साल राज कपूर से नहीं मिली थीं नरगिस, अनसुने किस्से सहित Rare फोटोज","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
सुनील दत्त से शादी के बाद करीब 20 साल राज कपूर से नहीं मिली थीं नरगिस, अनसुने किस्से सहित Rare फोटोज
Fri, 31 May 2019 07:15 PM IST
Avinash Pal
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: Avinash Pal
Updated Fri, 31 May 2019 07:15 PM IST
विज्ञापन
नरगिस
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आज (1 जून) नरगिस का जन्मदिन है। नरगिस ने फिल्मों में एक्टिंग को एक नया आयाम दिया। फिल्म 'मदर इंडिया' का नाम लेते ही दिलों दिमाग में सबसे पहला नाम नरगिस का आता है। फिल्मों
नरगिस
- फोटो : सोशल मीडिया
सुनील दत्त का नरगिस के लिए प्यार, सभी को पता है लेकिन काफी कम लोग यह बात जानते हैं कि आखिर नरगिस को कब सुनील दत्त से प्यार होने लगा था। दरअसल गुजरात के बिलिमोर गांव में फिल्म 'मदर इंडिया' के सेट लगा था। वहां एक सीन शूट के दौरान सेट पर आग लग गई। सीन के चलते नरगिस आग में फंस गईं। लेकिन उस वक्त सुनील दत्त ने बिना देरी किए अपनी जान पर खेलकर नरगिस की जान बचाई। नरगिस तो बच गईं लेकिन सुनील दत्त बुरी तरह से झुलस गए। जिसके बाद तुरंत उन्हें अस्पताल में भर्ती करवाया गया। जहां नरगिस हर दिन उनसे मिलने अस्पताल जातीं और उनकी देखभाल करतीं। कहते हैं कि इस हादसे के बाद से ही नरगिस का नजरिया सुनील दत्त के लिए बदल गया था।
नरगिस
- फोटो : सोशल मीडिया
नरगिस अपने बेटे संजय दत्त की डेब्यू फिल्म रॉकी नहीं देख पाईं थीं। रॉकी मई 1981 में रिलीज होनी थी लेकिन नरगिस को कैंसर था और उनकी तबीयत खराब थी। फिल्म 8 मई को रिलीज हुई थी
लेकिन नरगिस ने 3 मई को ही इस दुनिया को अलविदा कह दिया था। जिस दिन फिल्म का शो था उस दिन एक सीट नरगिस के लिए खाली रखी गई थी।
लेकिन नरगिस ने 3 मई को ही इस दुनिया को अलविदा कह दिया था। जिस दिन फिल्म का शो था उस दिन एक सीट नरगिस के लिए खाली रखी गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
नरगिस
- फोटो : सोशल मीडिया
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक कैंसर की वजह से नरगिस की तबीयत काफी खराब रहती थी। ऐसे में डॉक्टर्स ने सुनील दत्त को सलाह दी थी कि वो नरगिस का सपोर्ट सिस्टम हटवा दें, लेकिन सुनील ने
सीधे तौर पर इसके लिए मना कर दिया। आखिरी पल तक सुनील नरगिस के साथ थे।
सीधे तौर पर इसके लिए मना कर दिया। आखिरी पल तक सुनील नरगिस के साथ थे।
विज्ञापन
नरगिस
- फोटो : सोशल मीडिया
राज कपूर के साथ नरगिस की जोड़ी सुपरहिट थी, न सिर्फ भारत बल्कि रूस में भी इनकी फिल्में काफी पसंद की जाती थीं। ऐसे में एक बार नरगिस राज कपूर के साथ नरगिस मास्को गईं, लेकिन
वहां पर उन्हें सिर्फ राज कपूर की हीरोइन जितनी ही तवज्जो मिली। जिसका नरगिस को बुरा लगा और उन्होंने टूर को बीच में ही छोड़ दिया और वापस भारत आ गईँ।
वहां पर उन्हें सिर्फ राज कपूर की हीरोइन जितनी ही तवज्जो मिली। जिसका नरगिस को बुरा लगा और उन्होंने टूर को बीच में ही छोड़ दिया और वापस भारत आ गईँ।