फिल्म इंडस्ट्री में कौन सी फिल्म कौन किससे छीन ले यह कहना मुश्किल होता है। बॉलीवुड में ऐसा कई बार देखने को मिला है। ऐसा ही कुछ इस बार भी हुआ है। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो ऋतिक रोशन की फिल्म पर सलमान खान ने अपना कब्जा जमा लिया है। यह खबर जहां ऋतिक के फैंस का दिल तोड़ सकती है तो वहीं भाईजान के फैंस के लिए किसी खुशखबरी से कम नहीं है।
बॉलीवुड में सलमान खान की 'दबंगई', इस टॉप हीरो से छीन सकते हैं बड़े बजट की फिल्म
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
खबरों की मानें तो ऋतिक रोशन को फिल्म डायरेक्टर रोहित धवन अपनी फिल्म के लिए साइन करना चाहते थे। इस फिल्म के लिए रोहित ऋतिक से लंबे वक्त से बात भी करना चाह रहे थे लेकिन ऋतिक के बिजी शिड्यूल की वजह से ऐसा संभव नहीं हो पा रहा था। कहा जा रहा है कि रोहित के पिता और मशहूर डायरेक्टर डेविड धवन ने इस फिल्म को लेकर कई और एक्टर्स से बात की। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो सलमान खान ने इस फिल्म के लिए हामी भर दी है।
ऋतिक रोशन ने 'सुपर 30' फिल्म की शूटिंग पूरी कर दी है। इस फिल्म का पोस्ट प्रोडक्शन का काम चल रहा है। वहीं सलमान खान फिल्म भारत में बिजी हैं। 'सुपर 30' और 'भारत' फिल्म के सेट से कई तस्वीरें सामने आई हैं जिसने फैंस का एक्साइटमेंट और बढ़ा दिया है। ऋतिक रोशन की इस फिल्म की रिलीज डेट बदल दी गई है। पहले यह फिल्म 25 जनवरी को रिलीज होने वाली थी अब 6 महीने बाद 26 जुलाई को रिलीज होगी। ऋतिक ने खुद ट्वीट कर इस बात की जानकारी दी थी।
ऋतिक ने अपने ट्वीट में लिखा- 'बहुत जल्द समय बदलने वाला है!' निर्माताओं ने फिल्म के कुछ और हिस्से की शूटिंग करने का फैसला किया है, जिससे इस बायोपिक को बेहतर और व्यापक रूप दिया जा सके। दरअसल फिल्म निर्माताओं का उद्देश्य है कि आनंद कुमार के जीवन की कहानी इतनी दिलचस्प हो कि ज्यादा से ज्यादा दर्शकों तक पहुंचे और वो इसे पसंद करें।
Happy to announce that#Super30 is headed for release on July 26, 2019.
बहुत जल्द समय बदलने वाला है!
@RelianceEnt @NGEMovies @mrunal0801 @TheAmitSadh @nandishsandhu @super30film
इससे पहले डायरेक्टर विकास बहल पर लगे यौन शोषण के आरोप के बाद 'सुपर 30' के प्रोजेक्ट से उन्हें बाहर निकाल दिया गया था। यह फिल्म बिहार के टीचर आनंद कुमार के जीवन पर बनाई जा रही है। 'सुपर 30' में ऋतिक पहली बार बिहारी किरदार निभा रहे हैं और अपने किरदार की बारीकियों को समझने के लिए उन्होंने कड़ी मेहनत भी की है।