{"_id":"5abf47464f1c1bed618b4a9d","slug":"not-mahira-khan-but-ranbir-kapoor-was-in-london-to-meet-this-mystery-women","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"क्या वाकई माहिरा खान से मिलने लंदन गए थे रणबीर? यह बात कर रही है कुछ और इशारा...","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
क्या वाकई माहिरा खान से मिलने लंदन गए थे रणबीर? यह बात कर रही है कुछ और इशारा...
Sun, 01 Apr 2018 08:05 AM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Updated Sun, 01 Apr 2018 08:05 AM IST
विज्ञापन
1 of 5
Ranbir Kapoor
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
पिछले दिनों खबर आई कि बुल्गारिया में फिल्म 'ब्रह्मास्त्र' की शूटिंग पूरी करते ही रणबीर कपूर सीधे लंदन पहुंचे थे क्योंकि वहां वह पाकिस्तानी एक्ट्रेस माहिरा खान के साथ वक्त बिताना चाहते थे। अब जब वह मुंबई लौट आए हैं, तो इस मीटिंग से जुड़ी नई बात सामने आई है।
2 of 5
ranbir kapoor
'पिंकविला' का दावा है कि माहिरा वहां एक इवेंट अटेंड करने गई थी और जब तक रणबीर वहां पहुंचते, एक्ट्रेस ब्रिटेन से पाकिस्तान लौट चुकी थी। खबर है कि रणबीर कपूर वहां माहिरा खान से मिलने नहीं बल्कि किसी और महिला से मिलने गए थे।
3 of 5
रणबीर कपूर
गौरतलब है कि कुछ महीनों पहले ही रणबीर कपूर अपनी मां नीतू कपूर के साथ लंदन आए थे। दोनों ने यहां एक लड़की से मुलाकात की जिसके साथ तथाकथित तौर पर रणबीर कपूर के रिश्ते की बात चल रही थी। माना जा रहा है कि इस बार जिस 'निजी' काम के सिलसिले में रणबीर कपूर लंदन आए वह यही था। कहा जा रहा है कि रणबीर कपूर इसी लड़की से मिलने आए थे, माहिरा खान से नहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
h
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक जिस लड़की से नीतू और रणबीर कपूर ने पिछले साल मुलाकात की थी वह लंदन की बिजनेस फैमिली से ताल्लुक रखती है। कपूर खानदान से जुड़े करीबी सूत्रों ने बताया कि नीतू कपूर नहीं चाहतीं कि रणबीर फिल्म इंडस्ट्री से जुड़ी किसी लड़की से शादी करें।
विज्ञापन
5 of 5
alia birthday
हालांकि, लंदन में रणबीर कपूर के इस 'मैरेज डेट' की खबरों की फिलहाल पुष्टि नहीं हो पाई है। वहीं, पिछले दिनों फिल्म 'ब्रह्मास्त्र' के सेट पर जिस तरह नीतू कपूर और रणबीर कपूर ने आलिया भट्ट का बर्थ डे सेलिब्रेट किया उसके बाद कयास लगाए जा रहे थे कि आलिया और रणबीर एक दूसरे को डेट कर रहे हैं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।