अक्षय कुमार की अपकमिंग फिल्म 'हाउसफुल-4' ने रिकॉर्ड बनाया है। फिल्म की शूटिंग शुरू भी नहीं हुई है लेकिन अभी ही यह फिल्म 200 करोड़ रुपये कमा चुकी है। फॉक्स स्टार इंडिया ने इस फिल्म को खरीद लिया है। इस फिल्म को साजिद नाडियाडवाला प्रोड्यूज करने जा रहे हैं।
अक्षय कुमार की फिल्म ने बनाया बड़ा रिकॉर्ड, शूटिंग शुरू होने से पहले ही कमा लिए 200 करोड़
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दो और हीरोइनों की कास्टिंग भी पूरी
फिल्म 'हाउसफुल-4' में कृति सैनन और पूजा हेगड़े के अलावा दो और हीरोइनें होंगी। फिल्म मेकर्स ने इसके लिए कियारा आडवाणी और परिणीति चोपड़ा को साइन किया है। वहीं, अक्षय कुमार, रितेश देशमुख, बॉबी देओल और अभिषेक बच्चन भी नजर आएंगे। इसके अलावा फिल्म में बोमन ईरानी, चंकी पांडे और जॉनी लीवर भी होंगे।
VFX के लिए इंटरनेशनल कंपनी से करार
साजिद नाडियाडवाला की फिल्म 'हाउसफुल-4' का बजट 75 करोड़ रुपये तय किया गया है। यह भारत की पहली कॉमेडी फिल्म होगी जिसका निर्माण 3D फॉर्मैट में होगा। इसमें वीएफएक्स तकनीक का भी इस्तेमाल किया जाएगा। इस काम के लिए प्रोड्यूजर ने लंदन की विजुअल इफेक्ट्स कंपनी 'डबल निगेटिव' के साथ डील की है। बता दें कि इस कंपनी ने हॉलीवुड की कई सुपरहिट फिल्मों- 'इंसेप्शन', 'इंटरस्टेलर', 'डनकर्क', 'ब्लेड रनर 2049' में इफेक्ट्स दिए हैं और कई अवॉर्ड्स भी जीते हैं।
पुनर्जन्म पर आधारित होगी कहानी
'हाउसफुल-4' की कहानी पुनर्जन्म पर आधारित होगी। साजिद ने कहा, 'कई ऐसी गंभीर और रोमांटिक फिल्में बनी हैं जो पुनर्जन्म के कॉन्सेप्ट पर आधारित रही हैं जैसे मधुमति, कर्ज, बाहुबली, आदि, तो कोई कॉमेडी फिल्म क्यों नहीं?' खबर है कि फिल्म 'हाउसफुल-4' में सीरीज की पहली तीन फिल्मों के सभी लीड एक्टर्स भी नजर आएंगे।
'हाउसफुल' फ्रैंचाइज में साजिद खान की वापसी
साजिद नाडियाडवाला की फिल्म 'हाउसफुल-4' का निर्देशन साजिद खान करेंगे। साजिद खान ने ही सीरीज की पहली दो फिल्मों का निर्देशन किया था। हालांकि, कुछ मतभेदों की वजह से साजिद नाडियाडवाला ने सीरीज की तीसरी फिल्म 'हाउसफुल-3' के निर्देशन की जिम्मेदारी साजिद सामजी-फरहाद सामजी की जोड़ी को सौंपी थी।