फिल्म इंडस्ट्री में कई बार ऐसी खबरें आई जिसने सभी को चौंका दिया। फिर चाहे ज्यादा उम्र में शादी करना हो या फिर शादी से पहले ही प्रेग्नेंट होना। हाल ही में अक्षय कुमार की हीरोइन एमी जैक्सन ने सोशल मीडिया पर अपनी प्रेग्नेंसी का खुलासा किया है। एमी का यह पोस्ट इस वजह से सुर्खियों में है क्योंकि वह शादी से पहले ही मां बनने वाली है। यह ऐसा पहला वाकया नहीं है जब कोई एक्ट्रेस शादी से पहले ही प्रेग्नेंट हो गई हो। बॉलीवुड की कई सारी एक्ट्रेस ऐसी हैं जो शादी से पहले प्रेग्नेंट थी। किसी ने अपनी प्रेग्नेंसी की खबर छुपाई तो किसी ने खुलेआम इस सच को बताया। तो चलिए आपको ऐसी एक्ट्रेस के बारे में बताते हैं जो शादी से पहले प्रेग्नेंट थीं।
अक्षय कुमार की हीरोइन ही नहीं ये 7 एक्ट्रेस भी शादी से पहले हो चुकीं प्रेग्नेंट
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नेहा धूपिया
नेहा धूपिया की शादी से पहले ही उनके प्रेग्नेंट होने की खबरें आ रही थीं। उस वक्त तो नेहा और अंगद ने इस बारे में कुछ नहीं कहा था लेकिन शादी के कुछ वक्त बाद दोनों ने खुद ही बताया था कि वह पैरेंट्स बनने वाले हैं। खबर थी कि नेहा शादी से पहले प्रेग्नेंट हो गई थीं इसलिए उन्होंने जल्दबाजी में अंगद से शादी कर ली। शादी के बाद नेहा और अंगद ने जैसे ही प्रेग्नेंसी के बारे में खुलासा किया तो यह अफवाह सच साबित हुई। शादी के 6 महीने बाद ही नेहा ने बेबी को जन्म दिया था।
लीजा हेडन
इस लिस्ट में लीजा हेडन का नाम भी शामिल है। लीजा हेडन ने कंगना रनौत की फिल्म क्वीन में काम किया था। लीजा ने शादी से पहले ही अपनी प्रेग्नेंसी का खुलासा कर दिया था। इसके बाद साल 2016 में ब्वॉयफ्रेंड दीनो लालवानी से शादी कर ली।
कोंकणा एक बंगली एक्ट्रेस भी हैं और उनकी एक्टिंग का हर कोई कायल है। कोंकणा एक्टर रणवीर शोरे को साल 2007 से डेट कर रही थीं और एक प्राइवेट सेरेमनी में दोनों ने साल 3 सितंबर 2010 में शादी कर ली थी। शादी के 6 महीने बाद ही कोंकणा ने एक बेटे को जन्म दिया। इन दोनों का रिश्ता ज्यादा नहीं चल सका और 2015 से ये कपल अलग हो गया।
सेलिना जेटली
बॉलीवुड की खूबसूरत एक्ट्रेस सेलिना जेटली का नाम भी इस लिस्ट में शामिल है। कहा जाता है सेलिना भी शादी से पहले ही प्रेग्नेंट थीं। सेलिना ने ब्वॉयफ्रेंड पीटर हॉग से जुलाई 2011 में शादी की थी। शादी के 8 महीने बाद ही मार्च 2012 में उन्होंने जुड़वां बच्चों को जन्म दिया था।