IPL में सट्टेबाजी का बाजार एक बार फिर गरम हो गया है। इस बार ये आरोप बॉलीवुड के सुल्तान यानि सलमान खान के छोटे भाई अरबाज खान पर लगा है। वहीं बिटकॉइन (Bitcoin) घोटाले में बॉलीवुड एक्ट्रेस शिल्पा शेट्टी के पति राज कुंद्रा को ईडी ने समन किया है। आपको बता दें कि राज कुंद्रा इससे पहले आईपीएल की सट्टेबाजी को लेकर भी शक के घेरे में आ चुके हैं। उन्हें सट्टेबाजी का दोषी पाया गया था और इसके चलते उन्हें कभी भी क्रिकेट से जुड़ी गतिविधियों में हिस्सा नहीं लेने का आदेश सुनाया गया था। पुलिस ने आईपीएल मैच में सट्टा लगाने के आरोप में सोनू जालान उर्फ सोनू मलाड को 29 मई 2018 को गिरफ्तार किया था। शुक्रवार को उसके घर से एक डायरी मिली थी जिसमें अरबाज खान समेत कई बॉलीवुड सेलेब्रिटी, कॉन्ट्रेक्टर और बिल्डर के नाम मौजूद हैं। आइए आपको बताते हैं ऐसे ही कुछ सेलेब्रिटीज के बार में जो आईपीएल की सट्टेबाजी में फंस चुके हैं।
पहले IPL की सट्टेबाजी में उछला था राजकुंद्रा का नाम, अरबाज ही नहीं इन सेलेब्रिटीज के दामन भी दागदार
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Updated Tue, 05 Jun 2018 03:28 PM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन