{"_id":"631ff7fea1cfec577b2c62cd","slug":"not-only-deepika-but-ranveer-singh-and-aamir-khan-will-be-part-of-brahmastra-know-the-truth-of-the-viral-pho","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Brahmastra: दीपिका ही नहीं रणवीर-आमिर भी होंगे ब्रह्मास्त्र के अगले भाग में शामिल, क्या है वायरल तस्वीर का सच?","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
Brahmastra: दीपिका ही नहीं रणवीर-आमिर भी होंगे ब्रह्मास्त्र के अगले भाग में शामिल, क्या है वायरल तस्वीर का सच?
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: हर्षिता सक्सेना
Updated Tue, 13 Sep 2022 08:55 AM IST
सार
हाल ही में रिलीज हुई बॉलीवुड फिल्म ब्रह्मास्त्र बॉक्स ऑफिस पर जमकर कमाई कर रही है। फिल्म ने अपनी रिलीज के शुरुआती दिनों में ही कमाई के कई रिकॉर्ड कायम किए हैं।
विज्ञापन
1 of 4
रणबीर कपूर, आलिया भट्ट, दीपिका पादुकोण, रणवीर सिंह, शाहरुख खान, आमिर खान और करण जौहर
- फोटो : Instagram
Link Copied
हाल ही में रिलीज हुई बॉलीवुड फिल्म ब्रह्मास्त्र बॉक्स ऑफिस पर जमकर कमाई कर रही है। फिल्म ने अपनी रिलीज के शुरुआती दिनों में ही कमाई के कई रिकॉर्ड कायम किए हैं। ऐसे में अब फिल्म को लेकर लोगों का नजरिया भी बदलता दिख रहा है। हालांकि, कई अब भी ऐसे हैं, जो लगातार इस फिल्म का बहिष्कार कर रहे हैं। रिलीज से पहले ही विवादों में रहने वाली इस फिल्म ने बायकॉट गैंग को ठेंगा दिखाते हुए खुद को साबित किया है। ऐसे में फिल्म के प्रदर्शन को देख इसके मेकर्स और स्टार कास्ट काफी खुश हैं। इसी बीच अब इंटरनेट पर एक तस्वीर तेजी से वायरल हो रही है।
हाल ही में फिल्म निर्माता करण जौहर ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक तस्वीर शेयर की है। सोशल मीडिया पर सामने आई इस तस्वीर में रणबीर कपूर, आलिया भट्ट, दीपिका पादुकोण, रणवीर सिंह, शाहरुख खान, आमिर खान और करण जौहर नजर आ रहे हैं। यह तस्वीर साल 2018 में करण जौहर के घर पर हुई पार्टी के दौरान क्लिक की गई थी। हाल ही में इस तस्वीर को शेयर करते हुए करण कैप्शन में लिखा, “अब तक की सबसे बड़ी ब्लॉकबस्टर।
ब्रह्मास्त्र फिल्म रिव्यू
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
सामने आई इस तस्वीर ने सभी का ध्यान अपनी ओर आकर्षित किया है। दरअसल, इस तस्वीर में हालिया रिलीज्ड फिल्म ब्रह्मास्त्र के कलाकार एक साथ नजर आ रहे हैं। हालांकि, तस्वीर में कुछ कलाकार ऐसे भी हैं, जो फिल्म में फिलहाल नजर नहीं आए हैं। ऐसे में अब लोग यह कयास लगा रहे हैं कि तस्वीर में नजर आ रहीं अभिनेत्री दीपिका पादुकोण भी इस फिल्म का हिस्सा होंगी। साथ ही यह भी खबरें तेज हो रही हैं कि रणवीर सिंह और आमिर खान फिल्म ब्रह्मास्त्र के दूसरे भाग में नजर आ सकते हैं।
दरअसल, फिल्म के पहले भाग में देव के चरित्र और उनके माता-पिता के बारे में एक उत्सुकता स्थापित की गई है। लेकिन इन किरदारों में के बारे में पहले भाग में कुछ भी देखने को नहीं मिला है। ऐसे में इस तस्वीर के सामने आने के बाद अब लोग यह जानने को बेताब है कि फिल्म के दूसरे भाग में रणबीर के किरदार शिव के माता-पिता का रोल कौन निभाएगा। हालांकि, बीते दिनों ऐसी खबर सामने आई थी कि अभिनेत्री दीपिका पादुकोण फिल्म के दूसरे में भाग में रणबीर की मां के किरदार में नजर आ सकती हैं। अब इन खबरों में कितनी सच्चाई है, ये तो समय आने पर ही पता चलेगा।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।