सब्सक्राइब करें

Tuesday Fitness: इंडस्ट्री के सबसे फिट माने जाते हैं ये अभिनेता, परफेक्ट बॉडी के लिए करते हैं कड़ी मेहनत

एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: मेघा चौधरी Updated Tue, 13 Sep 2022 08:44 AM IST
विज्ञापन
Tuesday Fitness Bollywood actors who have best physique in industry John Abraham Tiger Shroff Hrithik Roshan
टाइगर श्रॉफ, जॉन अब्राहम, ऋतिक रोशन - फोटो : सोशल मीडिया

बॉलीवुड इंडस्ट्री में खुद को फिट रखना सितारों के लिए बहुत जरूरी होता है। ऐसे में खुद को फिट रखने के लिए सितारे जिम में खूब पसीना बहाते हैं। कई बार उन्हें फिल्मों में मिलने वाले रोल के हिसाब से अपने वजन को भी घटना और बढ़ाना भी पड़ता है, ऐसे में वह अपनी बॉडी ट्रांसफॉर्मेशन से सबको हैरान कर देते हैं। इंडस्ट्री में कई सितारे अपनी फिटनेस को लेकर काफी फेमस हैं, लेकिन आज हम आपको ऐसे अभिनेताओं के बारे में बताने जा रहे हैं, जिन्हें बॉलीवुड में सबसे ज्यादा फिट माना जाता है। 

Trending Videos
Tuesday Fitness Bollywood actors who have best physique in industry John Abraham Tiger Shroff Hrithik Roshan
ऋतिक रोशन - फोटो : सोशल मीडिया

ऋतिक रोशन
सबसे पहले बात करते हैं ऋतिक रोशन की। ऋतिक रोशन खुद को फिट रखने के लिए काफी मेहनत करते हैं। वह रोजाना अपने वर्कआउट रूटीन को फॉलो करते हैं और अपनी डाइट का भी खास ख्याल रखते हैं। वह पार्टी और ड्रिंक से दूर रहते हैं। इसके साथ ही हाई प्रोटीन और कार्ब से भरपूर डाइट लेते हैं। वह वार्मअप, स्ट्रेचिंग और पुशअप को अपने वर्कआउट रूटीन में फॉलो करते हैं। इसके साथ ही वह हर रविवार के दिन योगा से अपने दिन की शुरुआत करते हैं।
 

विज्ञापन
विज्ञापन
Tuesday Fitness Bollywood actors who have best physique in industry John Abraham Tiger Shroff Hrithik Roshan
टाइगर श्रॉफ - फोटो : सोशल मीडिया

टाइगर श्रॉफ
टाइगर श्रॉफ अपनी बॉडी और मार्शल आर्ट्स मूव्स के लिए जाने जाते हैं। खुद को फिट रखने के लिए अभिनेता काफी मेहनत करते हैं और नियमित रूप से जिम जाने के साथ ही पूरी नींद लेते हैं। उन्हें किकबॉक्सिंग, जिम्नास्टिक, ताइक्वांडो और वुशु में भी रुचि है। इसके अलावा वह अपनी डाइट का भी पूरा ध्यान रखते हैं। वहीं, उन्होंने स्मोकिंग और अल्कोहल से भी दूरी बनाई हुई है।

Tuesday Fitness Bollywood actors who have best physique in industry John Abraham Tiger Shroff Hrithik Roshan
विद्युत जामवाल - फोटो : सोशल मीडिया

विद्युत जामवाल
विद्युत जामवाल को उनके अभिनय से ज्यादा एक्शन के लिए जाना जाता है। एक्टर आसानी से मुश्किल से मुश्किल स्टंट कर लेते हैं। ऐसे में खुद को फिट रखने के लिए वह काफी मेहनत भी करते हैं। वह वर्कआउट के साथ ही अपनी डाइट पर ही खास ख्याल देते हैं। जब डाइट की बात आती है तो विद्युत शाकाहारी खाने पर जोर देते हैं। उनका मानना है कि शाकाहारी खाने में ज्यादा पोषण होता है।

विज्ञापन
Tuesday Fitness Bollywood actors who have best physique in industry John Abraham Tiger Shroff Hrithik Roshan
जॉन अब्राहम - फोटो : सोशल मीडिया

जॉन अब्राहम
जॉन अब्राहम भी खुद को फिट रखने के लिए काफी मेहनत करते हैं। वह सबसे ज्यादा ध्यान अपनी डाइट और नींद पर देते हैं। जॉन अपनी डाइट में ढेर सारा प्रोटीन लेते हैं। फाइबर के लिए वह फ्रूट्स और हरी सब्जियां भी खाते हैं। अभिनेता ने अपने वर्कआउट सेशन को भी दो हिस्सों में बांट रखा है, जिसमें से एक मेजर और एक माइनर होता है। इससे वह ज्यादा बॉडीबिल्डिंग करते हैं और एक दिन में अपनी बॉडी के दो हिस्सों पर काम करते हैं।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed