{"_id":"5a8a8e4c4f1c1b5e028b6187","slug":"not-only-imran-khan-bollywood-these-5-celebrities-tie-the-knot-many-times","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"इमरान खान ही नहीं बॉलीवुड के ये 5 स्टार्स भी कर चुके हैं 3-4 शादियां,पत्नियां भी काफी छोटी","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
इमरान खान ही नहीं बॉलीवुड के ये 5 स्टार्स भी कर चुके हैं 3-4 शादियां,पत्नियां भी काफी छोटी
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Updated Mon, 19 Feb 2018 02:58 PM IST
विज्ञापन
Kabir Bedi
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
65 साल के पूर्व पाकिस्तानी क्रिकेटर इमरान खान एक बार फिर से दूल्हा बन गए हैं। उन्होंने हाल ही में बुशरा मनेका नाम की महिला से तीसरी शादी लाहौर में रचाई। हालांकि ऐसा पहली बार नहीं हुआ कि किसी फेमस पर्सनालिटी ने पहली बार इस उम्र में कई शादियां की हो। अगर बॉलीवुड की बात की जाए तो ऐसे कई स्टार्स हैं जिन्होंने एक दो नहीं बल्कि कई शादियां करके रातोंरात लाइमलाइट में आ गए।
Kishore Kumar
किशोर कुमार
किशोर कुमार का नाम बॉलीवुड के उन स्टार्स में शुमार है जिन्होंने चार शादियां की थी। किशोर कुमार ने पहली शादी रुमा गुहा के साथ साल 1950 में की थी हालांकि बाद में मतभेद होने के बाद उनसे तलाक ले लिया था। इसके बाद मधुबाला से साल 1960 में शादी रचाई। हालांकि यह शादी भी कुछ ज्यादा नहीं चल पाई। इसके बाद उन्होंने योगिता बाली और फिर लीना चंद्रावरकर से शादी की।

विनोद मेहरा
विनोद मेहरा
बॉलीवुड के फेमस एक्टर विनोद मेहरा का निधन मात्र 45 साल की उम्र में हो गया था। विनोद मेहरा ने पहली शादी साल 1970 में मीना ब्रोसा से की थी। हालांकि कुछ समय बाद उनकी नजदीकियां एक्ट्रेस बिंदिया गोस्वामी से बढ़ गई। कहा जाता है कि बिंदिया ने जे पी दत्ता की वजह से विनोद मेहरा को छोड़ दिया। इसके बाद विनोद मेहरा की जिंदगी में रेखा की एंट्री हुई और उन्होंने शादी कर ली। हालांकि एक इंटरव्यू में रेखा विनोद मेहरा से शादी की बात नकार चुकी हैं। रेखा के बाद विनोद मेहरा का नाम किरन से भी जुड़ा।

Karan Singh Grover
करन सिंह ग्रोवर
बॉलीवुड एक्टर करन सिंह ग्रोवर की जिंदगी भी विवादों से जुड़ी है। करन ने टेलीविजन एक्ट्रेस श्रद्धा निगम से 2008 में शादी रचाई थी। हालांकि 10 महीने बाद ही दोनों का तलाक हो गया। इसके बाद करन की जेनिफर विंगेट से नजदीकियां बढ़ी और दोनों ने साल 2012 में शादी कर ली। यह शादी भी ज्यादा समय तक नहीं टिकी और करन बॉलीवुड एक्ट्रेस बिपाशा बसु को डेट करने लगे। यह दोनों साल 2016 में शादी के बंधन में बंध गए।

कबीर बेदी
शादी के मामले में बॉलीवुड के विलेन कबीर बेदी कई बार अपना लक आजमा चुके हैं। पहली बार कबीर बेदी ने मॉडल और डांसर प्रोतिमा गुप्ता से 1969 में शादी की थी। हालांकि कुछ सालों बाद ही इन दोनों का तलाक हो गया। इसके बाद कबीर ने अमेरिकी मॉडल सुसान से शादी की लेकिन ज्यादा समय तक यह शादी भी नहीं टिक पाई। इसके बाद कबीर को रेडियो प्रेजेंटर निक्की से प्यार हो गया और बात शादी तक पहुंच गई। पहले दो शादियों की तरह यह शादी भी नहीं टिक पाई यह दोनों अलग हो गए। इसके बाद 70 साल की उम्र में कबीर ने चौथी शादी अपने से 26 साल छोटी लड़की परवीन से की।