{"_id":"5b7947ea42c79246753420f3","slug":"not-only-priyanka-chopra-these-bollywood-actress-had-to-date-foreigner-boyfriend","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"प्रियंका ही नहीं इन 4 एक्ट्रेस का भी विदेशी लड़कों पर आया दिल, एक बन गई थी बिन ब्याही मां","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
प्रियंका ही नहीं इन 4 एक्ट्रेस का भी विदेशी लड़कों पर आया दिल, एक बन गई थी बिन ब्याही मां
Sun, 19 Aug 2018 06:24 PM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Updated Sun, 19 Aug 2018 06:24 PM IST
विज्ञापन
1 of 5
actress
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
बॉलीवुड एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा बीते दो दिनों से ब्वॉयफ्रेंड निक जोनस के साथ सगाई और रोका करने तो लेकर काफी चर्चा में हैं। शनिवार को प्रियंका ने पहले दिन में निक के साथ रोका किया और फिर शाम को सगाई पार्टी की। इस मौके पर निक और प्रियंका के परिवारवाले भी मौजूद थे। पार्टी में मुकेश अंबानी से लेकर बॉलीवुड के कई सितारे नजर आए। वहीं प्रियंका के फैंस उनके विदेशी ब्वॉयफ्रेंड को जल्द घोड़ी पर देखने के लिए बेताब हैं। बॉलीवुड की 'देसी गर्ल' प्रियंका चोपड़ा ने विदेशी ब्वॉय का हाथ थामा है और अक्टूबर तक शादी भी करने वाली हैं। तो ऐसे में जानते हैं किस-किस एक्ट्रेसेस ने बनाया विदेशी लड़कों को जीवनसाथी...
2 of 5
इस लिस्ट में सबसे पहले बात करेंगे बॉलीवुड की 'धक-धक गर्ल' माधुरी दीक्षित की। माधुरी का फिल्मी सफर बेहद सुपरहिट रहा है और उनकी एक मुस्कान और चेहरे के एक्सप्रेशन्स से सिनेमा हॉल में सीटियां और तालियां गूंज उठती थी। एक समय था जब माधुरी और एक्टर संजय दत्त शादी करने ही वाले थे कि संजय का नाम मुंबई बम ब्लास्ट से जुड़ गया और माधुरी ने उनसे दूरी बना ली। वहीं, साल 1999 में कोई देरी ना करते हुए माधुरी ने डॉ. श्रीराम माधव नेने से शादी कर ली जो यूके के रहने वाले हैं। आज माधुरी के दो बच्चे हैं और माधुरी रियलिटी शोज में नजर आती रहती हैं।
3 of 5
बॉलीवुड की 'डिंपल गर्ल' प्रीति जिंटा की खूबसूरती का तो हर कोई कायल है। प्रीति ने अपने फिल्मी करियर में 'कल हो ना हो', 'वीर जारा' और 'दिल चाहता है' जैसी सुपरहिट फिल्मों में काम किया। इसके बाद उन्होंने अमेरिकन बेस्ड बिजनेसमैन जीन गुडइनफ से साल 2016 में शादी कर ली। बता दें कि दोनों में काफी लंबे समय तक अफेयर भी चला था।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
वेब सीरीज और बॉलीवुड फिल्मों में अपनी दमदार एक्टिंग के लिए पहचान रखने वाली एक्ट्रेस राधिका आप्टे ने भी अपना जीवनसाथी विदेशी ही चुना। राधिका हाल ही में फिल्म 'पैडमैन' में बॉलीवुड के 'खिलाड़ी कुमार' यानी अक्षय कुमार के साथ नजर आई थीं। बता दें कि राधिका ने साल 2012 में यूके बेस्ड म्यूजीशियन से शादी कर घर बसा लिया।
विज्ञापन
5 of 5
इस कड़ी में बात करेंगे एक्ट्रेस नीना गुप्ता की। नीना गुप्ता बॉलीवुड फिल्मों में मां-बहन और पीड़िता के किरदारों में ज्यादातर नजर आई हैं। नीना गुप्ता को लोग गाने 'बन्नो तेरी अखियां सुरमे दानी' से जानते हैं। बता दें कि नीना गुप्ता 80 के दशक में वेस्टइंडीज क्रिकेट प्लेयर विवियन रिचर्डस संग चर्चा में आई थीं और 1989 में उन्होंने बिना शादी किए एक बेटी को जन्म दिया। लेकिन विवियन ने उनसे शादी नहीं की लेकिन बेटी मसाबा को बाप का नाम दिया।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।