'बिग बॉस 13' (Bigg Boss 13) की पूर्व प्रतियोगी रश्मि देसाई (Rashami Desai) ने निजी जिंदगी को लेकर बड़ा खुलासा किया है। रश्मि देसाई ने अपने पूर्व पति नंदीश के बारे में इंटरव्यू में कई बातें बताईं। इस दौरान अभिनेत्री ने कहा तलाक के बाद डिप्रेशन में चली गई थीं। यहां तक कि इसके साथ ही रिश्ते में शारीरिक शोषण की बात भी कही। हालांकि रश्मि ऐसी पहली सेलिब्रिटी नहीं है जो डिप्रेशन का शिकार हुई हों। ऐसे कई सितारे हैं निजी जिंदगी में आई परेशानियों की वजह से डिप्रेशन में जा चुके हैं। जानिए उनके बारे में...
रश्मि ही नहीं ये पांच सेलिब्रिटीज भी हो चुके डिप्रेशन का शिकार, नेहा कक्कड़ तो शो में ही रो पड़ी थीं
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
'बिग बॉस' की पूर्व कंटेस्टेंट सना खान अपने ब्रेकअप की वजह से काफी चर्चा में हैं। बीते दिनों उन्होंने सोशल मीडिया पर अपने ब्रेकअप के बारे में खुलासा किया था। वह लंबे समय से डांसर और कोरियोग्राफर मेलविन लुईस के साथ रिश्ते में थीं। सना ने उनपर धोखा देने का आरोप लगाया। सना ने इंटरव्यू में कहा था-'इन दिनों मैं डिप्रेशन और चिंता से जूझ रही हूं। अब धीरे-धीरे ठीक हो रही हूं और अपना ख्याल भी रख रही हूं। मेरा परिवार मेरे साथ है। मैं पिछले 20 दिनों से नींद की गोलियां ले रही हूं, लेकिन दो दिनों से मैंने कोई गोली नहीं है और इसके लिए मैं बहुत खुश हूं।'
अभिनेत्री दीपिका पादुकोण भी डिप्रेशन का शिकार हो चुकी हैं। हिन्दुस्तान टाइम्स के मुताबिक, दीपिका ने अपने क्लिनिकल डिप्रेशन के बारे में एक ब्लॉग में लिखा था, 'मैंने 2014 में इन लक्षणों को अनुभव करना शुरू किया था। फरवरी महीने के बीच में लंबे समय तक काम करने के बाद मैं बेहोश हो गई थी। अगले सुबह जब मैं उठी तो मुझे कुछ भी महसूस नहीं हो रहा था और रोने का मन कर रहा था।'
टॉक शो Tapecast में परिणीति चोपड़ा ने बताया था- 'साल 2014 से लेकर 2015 का दौर मेरी जिंदगी का सबसे बुरा समय था। ये करीब डेढ़ साल तक ऐसा रहा। मेरी दो फिल्में 'दावत-ए-इश्क' और 'किल दिल' अच्छा काम नहीं कर सकीं। ये मेरे लिए सबसे बड़ी नाकामयाबी थी। फिर एक दम से मेरे पास रुपए भी नहीं बचे थे। मैंने एक घर खरीदा था इसके बाद मेरी जिंदगी और भी बुरे हालात से गुजरने लगी। ऐसा लगने लगा जैसे मेरी जिंदगी के सभी रास्ते बंद हो गए हैं और आगे कुछ अच्छा होने की उम्मीद नहीं थी। मैं बहुत बुरी तरह से डिप्रेशन में थी। हर समय बीमार रहने लगी थी। मैं करीब 6 महीने तक मीडिया से भी मुखातिब नहीं हुई थी।'
हिमांश कोहली (Himansh Kohli) से ब्रेकअप के बाद नेहा कक्कड़ (Neha Kakkar) डिप्रेशन में चली गई थीं। इस बात की जानकारी खुद नेहा ने सोशल मीडिया पर पोस्ट करके दी थी। इंस्टाग्राम स्टोरी पर नेहा कक्कड़ ने लिखा था - 'हां, मैं डिप्रेशन में हूं। सभी नकारात्मक सोच वाले लोगों को शुक्रिया जो मुझे जिंदगी का सबसे बुरा दिन देने में कामयाब हो गए। सभी को बधाई हो। मैं आप लोगों से एक बात साफ कर देना चाहती हूं। बात सिर्फ एक या दो लोगों की नहीं है। बात पूरी दुनिया की है जो मेरी पर्सनल जिंदगी में काफी दिलचस्पी ले रहे हैं।' ब्रेकअप के बाद नेहा कक्कड़ रियलिटी शो 'इंडियन आइडल' में भी रो पड़ी थीं।