फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

सलमान ही नहीं, ये 3 एक्टर्स भी फंसे है कानून के शिकंजे में, बड़े-बड़े मामले दर्ज हैं इनके नाम पर

Fri, 06 Apr 2018 06:13 AM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Updated Fri, 06 Apr 2018 06:13 AM IST
विज्ञापन
Not only Salman Khan these four stars are the bad boys of Bollywood
Salman Khan
फिल्मों में एक से बढ़कर एक रोल निभाने वाले हीरो भले ही रील लाइफ में लोगों के लिए रोल मॉडल हो लेकिन असल जिंदगी में कुछ एक्टर्स को बॉलीवुड का बैड ब्वॉयज कहा जाता है। इस लिस्ट में बॉलीवुड के दिग्गज एक्टर्स का नाम शामिल है। तो चलिए आपको बताते हैं कि असल जिंदगी में कौन से ऐसे 4 स्टार्स है जिन पर बड़े-बड़े मामले दर्ज हैं।

 
Not only Salman Khan these four stars are the bad boys of Bollywood
Salman Khan
सलमान खान
काला हिरण मामले में सलमान खान को दोषी करार दे दिया गया है। जबकि बाकी 4 एक्टर्स सोनाली, सैफ, तब्बू और नीलम को बरी कर दिया गया। यह पूरा मामला 'हम साथ-साथ है' की शूटिंग के दौरान का है। काले हिरण के शिकार मामले में विश्नोई समाज के लोगों ने पुलिस में शिकायत की थी। सलमान इस मामले में मुख्य आरोपी है। सलमान पर काले हिरण को मारने का आरोप था जबकि बाकी स्टार्स पर सलमान को उकसाने का। 
Not only Salman Khan these four stars are the bad boys of Bollywood
Sanjay Dutt
संजय दत्त
संजय दत्त सलमान खान के बेहद करीबी दोस्त है। संजय का नाम भी बॉलीवुड के बैड ब्वॉयज की लिस्ट में शामिल है। संजय दत्त पर 1993 में मुंबई में हुए सीरियल बम धमाकों के दौरान अवैध हथियार रखने का आरोप था। इस केस पर 2013 में फैसला आया था जिसमें उन्हें 5 साल की सजा सुनाई गई थी। इस केस के दौरान संजय पहले भी कई महीनों तक जेल में रहे जिसके बाद बाकी की सजा काटने के बाद साल 2016 में रिहा कर दिया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Not only Salman Khan these four stars are the bad boys of Bollywood
Shiney Ahuja
शाहनी आहूजा
'गैंगस्टर' फिल्म से शाहनी आहूजा ने बॉलीवुड में उड़ान भरी थी। इससे पहले कि वह नई ऊंचाइयों को छू पाते उनके ऊपर घरेलू नौकरानी ने बलात्कार का केस दर्ज करवा दिया। शाहनी की नौकरानी महज 20 साल की थी और उसने जून 2009 में शाहनी के खिलाफ मामला दर्ज करवाया था। जिसके बाद आहूजा को 14 जून को गिरफ्तार किया गया। शाहनी को 7 साल की सजा मिली थी बाद में पीड़िता ने आरोप वापस ले लिए थे। तीन महीने जेल में रहने के बाद शाहनी जमानत पर रिहा है। 
विज्ञापन
Not only Salman Khan these four stars are the bad boys of Bollywood
Sooraj Pancholi
सूरज पंचोली
बॉलीवुड एक्ट्रेस जिया खान की मौत के लिए आदित्य पंचोली के बेटे सूरज पंचोली पर केस चल रहा है। जिया ने मौत से पहले सूरज पंचोली को खत लिखकर प्रताड़ित करने का आरोप लगाया था। जिसके बाद जून 2013 को उन्हें हिरासत में लिया गया। फिलहाल इस मामले पर सूरज पंचोली को बेल पर रिहा किया गया है और जल्द ही इस मामले की सुनवाई होने वाली है। 
 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed