फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

सना खान ही नहीं, धर्म और अध्यात्म के नाम पर ये पांच सितारे भी छोड़ चुके हैं फिल्मी दुनिया

Sun, 11 Oct 2020 09:49 PM IST
anand anand एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: anand anand Updated Sun, 11 Oct 2020 09:49 PM IST
विज्ञापन
not only Sana Khan Vinod Khanna Anu Aggarwal Barkha Madan Sofia Hayat and Zaira Wasim also had left bollywood on the name of religious and spiritual
सना खान, जायरा वसीम - फोटो : instagram: sanakhaan21/ zaira_wasim_d

बॉलीवुड अभिनेत्री सना खान ने फिल्मी दुनिया को अलविदा कह दिया है। हाल ही में उन्होंने सोशल मीडिया पर अपने धर्म का हवाला देते हुए सिनेमा से दूरी बना ली है। सना खान बिग बॉस सहित बॉलीवुड की कुछ फिल्मों में अभिनय कर चुकी हैं, लेकिन अचानक उनके बॉलीवुड छोड़ने पर हर कोई हैरान हैं। वहीं केवल सना खान ही नहीं बॉलीवुड के ऐसी कई सितारे हैं जिन्होंने धर्म और अध्यात्म के नाम पर फिल्म इंडस्ट्री को छोड़कर अपने फैंस को हैरान कर दिया था। हम आपको उन्हीं सितारों के बारे में बताते हैं।

not only Sana Khan Vinod Khanna Anu Aggarwal Barkha Madan Sofia Hayat and Zaira Wasim also had left bollywood on the name of religious and spiritual
विनोद खन्ना - फोटो : twitter

विनोद खन्ना
विनोद खन्ना अब इस दुनिया में नहीं रहे। विनोद खन्ना बॉलीवुड के शानदार कलाकारों में से एक थे। वह जिस समय कामयाबी के शिखर पर थे उनकी जिंदगी में ओशो में आए। विनोद खन्ना ने ओशो से दीक्षा ली और उनके आश्रम के गार्डन में माली का काम करने के लिए तैयार हो गए। इस दौरान वह लंबे समय तक फिल्मी दुनिया से दूर रहे थे। हालांकि उन्होंने कुछ सालों बाद फिर से फिल्मों में वापसी कर ली थी।

not only Sana Khan Vinod Khanna Anu Aggarwal Barkha Madan Sofia Hayat and Zaira Wasim also had left bollywood on the name of religious and spiritual
अनु अग्रवाल - फोटो : ट्विटर

अनु अग्रवाल
अनु ने बॉलीवुड की सुपरहिट फिल्म आशिकी में काम किया था। अनु अग्रवाल की जिंदगी उस समय बिल्कुल बदल गई जब वह एक दुर्घटना का शिकार हो गई थीं। उस दुर्घटना की वजह से वह करीब 29 दिन तक कोमा में रही थीं। हालांकि उन्हें फिर होश आया, लेकिन इस दुर्घटना के बाद अनु अग्रवाल ने खुद को अध्यात्म की ओर ले जाना बेहतर समझा। वह अब योगा करती और आध्यात्मिक जिंदगी जीती हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
not only Sana Khan Vinod Khanna Anu Aggarwal Barkha Madan Sofia Hayat and Zaira Wasim also had left bollywood on the name of religious and spiritual
बरखा मदान - फोटो : file photo

बरखा मदान
यह मिस इंडिया 1994 की फाइनलिस्ट कंटेस्टेंट रह चुकी हैं। बरखा मदान ने बॉलीवुड की कई शानदार फिल्मों में अभिनय किया और पर्दे पर खास छाप छोड़ी, लेकिन साल 2012 में उन्होंने फिल्मी दुनिया को छोड़ने का फैसला कर लिया और वह बौद्ध धर्म की नन बन गईं। बरखा मदान को बौद्ध धर्म ने काफी प्रभाविक किया था। तब से वह नन के तौर पर जिंदगी जी रही हैं। 

विज्ञापन
not only Sana Khan Vinod Khanna Anu Aggarwal Barkha Madan Sofia Hayat and Zaira Wasim also had left bollywood on the name of religious and spiritual
सोफिया हयात - फोटो : file photo

सोफिया हयात
यह हमेशा से विवादों पर रहने वाली अभिनेत्री रही हैं। सोफिया हयात ने बिग बॉस के रियलिटी शो के अलावा कई फिल्मों में भी काम किया। वह भी अब फिल्मी दुनिया को छोड़ चुकी हैं। सोफिया हयात अब खुद को नन बताती हैं। नन के तौर पर वह अपनी तस्वीरें भी सोशल मीडिया पर साझा करती रहती हैं। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed