फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

शाहरुख खान की लाडली सुहाना खान ने साझा की ग्लैमरस तस्वीर, विदेश में ऐसे कर रही थीं मस्ती

Sun, 11 Oct 2020 09:29 PM IST
अपूर्वा राय एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: अपूर्वा राय Updated Sun, 11 Oct 2020 09:29 PM IST
विज्ञापन
Suhana Khan Post Glamorous Picture Goes Viral
सुहाना खान - फोटो : Instagram-@suhanakhan2

बॉलीवुड अभिनेता शाहरुख खान की बेटी सुहाना खान सोशल मीडिया पर काफी सक्रिय रहती हैं। सुहाना भले ही अभी बॉलीवुड से दूर हैं लेकिन उनकी फैन फॉलोइंग की संख्या काफी है। इस बार सुहाना ने अपनी एक तस्वीर साझा की है जिसे फैंस काफी पसंद कर रहे हैं। इसमें उनका ग्लैमरस अंदाज देखने को मिल रहा है।

Suhana Khan Post Glamorous Picture Goes Viral
सुहाना खान - फोटो : Instagram-@suhanakhan2

शाहरुख खान की बेटी होने के अलावा सुहाना खान अपने स्टाइल और ड्रेसिंग सेंस को लेकर सुर्खियों में रहती हैं। सुहाना ने इस दौरान ब्लैक रंग की जींस और पीले रंग का टॉप पहन कर पोज दे रही हैं। सुहाना के इस पोस्ट को प्रशंसक काफी पसंद कर रहे हैं। हालांकि ये एक थ्रोबैक तस्वीर है।
 

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Suhana Khan (@suhanakhan2) on

Suhana Khan Post Glamorous Picture Goes Viral
सुहाना खान - फोटो : Instagram-@suhanakhan2

इससे पहले सुहाना रंगभेद पर पोस्ट कर सुर्खियों में आ गईं थीं। सुहाना ने कुछ तस्वीरों को साझा करते हुए कैप्शन में लिखा था, "इस समय कई चीजें चल रही हैं और यह ऐसा मुद्दा है, जिसको ठीक करना बहुत जरूरी है। यह सिर्फ मेरे बारे में नहीं है, यह उन सब लड़के और लड़कियों के बारे में हैं, जो बिना किसी बात के हीन भावना से ग्रस्त होते हुए बड़े हुए हैं।"

विज्ञापन
विज्ञापन
Suhana Khan Post Glamorous Picture Goes Viral
सुहाना खान - फोटो : Instagram-@suhanakhan2

दरअसल, सुहाना की ओर से शेयर किए गए कमेंट्स में यूजर्स उनके लिए काली और अगली (Ugly) जैसे शब्दों का इस्तेमाल कर रहे थे। सुहाना ने इन कमेंट्स के स्क्रीनशॉट शेयर करते हुए हिंदी में लिखे गए कमेंट्स को इंग्लिश में ट्रांसलेट करके भी लोगों को बताया है। उन्होंने कहा- जब मैं 12 साल की थी, तो मुझे युवाओं द्वारा कहा गया कि मैं अपनी स्किन टोन की वजह से बदसूरत हूं।'

विज्ञापन
Suhana Khan Post Glamorous Picture Goes Viral
सुहाना खान - फोटो : Instagram-@suhanakhan2

सुहाना  के बॉलीवुड डेब्यू की बात करें तो अभी तक ये तय नहीं है कि वो फिल्मों में कदम कब रखेंगी। हालांकि उससे पहले वो कई मैगजीन के कवर पेज पर आ चुकी हैं। बता दें, सुहाना को इंस्टाग्राम पर 11 लाख से ज्यादा लोग फॉलो करते हैं।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed