फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

'द एक्सीडेंटल प्राइम मिनिस्टर' ही नहीं 5 फिल्मों में हुई डर्टी पॉलिटिक्स, एक में नायक बना सीएम

Fri, 28 Dec 2018 06:28 PM IST
विजय जैन एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: विजय जैन Updated Fri, 28 Dec 2018 06:28 PM IST
विज्ञापन
Not only The Accidental Prime Minister these 5 Bollywood films based on politics
The Accidental Prime Minister - फोटो : twitter

'द एक्सीडेंटल प्राइम मिनिस्टर' फिल्म का ट्रेलर रिलीज होते ही बवाल खड़ा हो गया है। चारों तरफ इस फिल्म की चर्चाएं हो रही हैं। इस फिल्म में अनुपम खेर ने मनमोहन सिंह का किरदार निभाया है तो वहीं सोनिया गांधी का रोल सुजैल ने निभाया। ट्रेलर में साफ तौर पर गांधी परिवार पर निशाना साधा गया है। ट्रेलर रिलीज होने के कुछ देर बाद ही बयानबाजी शुरू हो गई और कांग्रेस ने आक्रामक रूप ले लिया है। हालांकि यह ऐसी पहली फिल्म है नहीं है जिसने सनसनी मचा दी है। इससे पहले भी बॉलीवुड में राजनीति का चेहरा कई फिल्में दिखा चुकी हैं। तो चलिए आपको हिंदी सिनेमाजगत की 5 ऐसी फिल्मों के बारे में बताते हैं जिन पर राजनीति हावी रही। 

Not only The Accidental Prime Minister these 5 Bollywood films based on politics
nayak - फोटो : File Photo

नायक
'नायक' फिल्म से हर सिनेमा दर्शक वाकिफ होगा। इस फिल्म का निर्देशन एस शंकर ने किया है। फिल्म नायक में अनिल कपूर और अमरीश पुरी जैसे दिग्गज कलाकार मुख्य भूमिका में थे। यह फिल्म साल 2001 में रिलीज हुई थी। फिल्म की कहानी एक आम व्यक्ति के मुख्यमंत्री बनने तक के सफर की है। 

Not only The Accidental Prime Minister these 5 Bollywood films based on politics
gulal - फोटो : twitter

गुलाल
'गुलाल' फिल्म साल 2009 में आई थी। यह छात्र राजनीति पर बनी फिल्म है। इस फिल्म का निर्देशन अनुराग कश्यप ने किया था। फिल्म में राज सिंह चौधरी, केके मेनन और दीपक डोबरियाल जैसे कई कलाकार मुख्य भूमिका में हैं।  

विज्ञापन
विज्ञापन
Not only The Accidental Prime Minister these 5 Bollywood films based on politics
raajneeti - फोटो : File Photo

राजनीति
प्रकाश झा द्वारा निर्देशित यह एक पारिवारिक 'राजनीति' ड्रामा फिल्म है। इस फिल्म में रणबीर कपूर, अर्जुन रामपाल, नाना पाटेकर, मनोज वाजपेयी और कटरीना कैफ जैसे कई दिग्गज कलाकार हैं। यह फिल्म साल 2010 में आई थी। 

विज्ञापन
Not only The Accidental Prime Minister these 5 Bollywood films based on politics
Dirty Politics - फोटो : twitter

डर्टी पॉलिटिक्स
यह फिल्म साल 2015 में आई थी। इस फिल्म का निर्देशन केसी बोकाडिया ने किया है। यह एक राजनीतिक ड्रामा फिल्म है। इस फिल्म में अभिनेत्री मलिका शेरावत, ओम पुरी और नसीरुद्दीन शाह जैसे कलाकार मुख्य भूमिका में हैं। फिल्म की कहानी एक महिला डांसर के राजनीतिक सफर पर आधारित है। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed