फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

खुलासा: सलमान चाहते थे 'शेरशाह' में सिद्धार्थ की जगह आयुष निभाए विक्रम बत्रा का किरदार, निर्माता से किया था संपर्क

Tue, 17 Aug 2021 12:43 PM IST
ललित फुलारा एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: ललित फुलारा Updated Tue, 17 Aug 2021 12:43 PM IST
विज्ञापन
Not Sidharth, Salman Khan wanted Aayush as Shershaah Vikram Batra
शेरशाह - फोटो : अमर उजाला मुंबई

कारगिल युद्ध में शहीद हुए कैप्टन विक्रम बत्रा की बायोपिक फिल्म 'शेरशाह' को दर्शक काफी पसंद कर रहे हैं। इस फिल्म में विक्रम बत्रा का किरदार निभाने वाले बॉलीवुड अभिनेता सिद्धार्थ मल्होत्रा की जमकर तारीफ हो रही है। उन्होंने जिस शिद्दत से फिल्म में परमवीर चक्र से सम्मानित शहीद कैप्टन विक्रम बत्रा का किरदार निभाया है, हर कोई उसे लेकर उनकी प्रशंसा कर रहा है। इस करेक्टर को निभाने के लिए सिद्धार्थ ने काफी मेहनत की थी। लेकिन, इस बीच फिल्म शेरशाह के किरदार को लेकर एक बड़ा खुलासा हुआ है। जिसके मुताबिक, दिग्गज अभिनेता सलमान खान चाहते थे कि इस फिल्म में शेरशाह का किरदार सिद्धार्थ मल्होत्रा की जगह उनके बहनोई आयुष शर्मा निभाए। सलमान चाहते थे कि यह फिल्म आयुष शर्मा की डेब्यू फिल्म हो।



यह खुलासा खुद फिल्म के निर्माता की तरफ से किया गया है। फिल्म निर्माता शब्बीर बॉक्सवाला ने  एक अंग्रेजी अखबार को दिए इंटरव्यू में कहा है कि सलमान चाहते थे कि इस फिल्म में आयुष शर्मा मुख्य किरदार निभाए। इसके लिए उन्होंने मुझसे संपर्क भी किया था।

Not Sidharth, Salman Khan wanted Aayush as Shershaah Vikram Batra
शेरशाह - फोटो : शेरशाह

शब्बीर बॉक्सवाला का कहना है कि शुरुआत में विक्रम बत्रा की बायोपिक को लेकर सलमान खान ने रूचि दिखाई थी और वह इस फिल्म में मुख्य किरदार के लिए अपने बहनोई आयुष शर्मा को लेना चाहते थे। सलमान खान को उम्मीद थी कि यह देशभक्ति फिल्म बॉलीवुड के लिए आयुष शर्मा की रेड कार्पेट होगी। हालांकि, निर्माता ने पहले ही सिद्धार्थ मल्होत्रा का नाम विक्रम बत्रा के परिवार के सामने रख दिया था।

Not Sidharth, Salman Khan wanted Aayush as Shershaah Vikram Batra
शेरशाह - फोटो : अमर उजाला मुंबई

दरअसल, सलमान खान चाहते थे कि शेरशाह आयुष की पहली फिल्म हो। शब्बीर बॉक्सवाला ने अपने इंटरव्यू में कहा कि सलमान ने मुझसे उस समय संपर्क किया था, जब मैं जंगली पिक्चर्स के साथ बातचीत कर रहा था। वह चाहते थे कि शेरशाह आयुष की  पहली फिल्म हो, और इसमें मेरी साझेदारी हो। उन्होंने कहा कि तब तक विक्रम बत्रा का परिवार सिद्धार्थ  मल्होत्रा के किरदार निभाने को लेकर अपनी सहमति दे चुका था और अभिनेता एवं बत्रा परिवार के बीच पहले से ही बैठक की व्यवस्था भी हो गई थी।
 

विज्ञापन
विज्ञापन
Not Sidharth, Salman Khan wanted Aayush as Shershaah Vikram Batra
शेरशाह - फोटो : शेरशाह

शब्बीर बॉक्सवाला ने कहा कि किसी अन्य अभिनेता के लिए यह प्रोजेक्ट छोड़ना बेहद अनैतिक था। जब कैप्टन बत्रा के परिवार ने मुझे उनपर फिल्म बनाने को कहा, तो यह मेरे लिए बड़ा पल था। बत्रा परिवार ने मुझ पर भरोसा दिखाया था और मैं किसी भी कदम पर गलत नहीं होना चाहता था। इसके बाद मैंने सलमान खान को समझाया और वो मेरी बात समझे भी।

 

विज्ञापन
Not Sidharth, Salman Khan wanted Aayush as Shershaah Vikram Batra
सलमान खान, शाहरुख खान, अर्पिता खान, आयुष शर्मा - फोटो : इंस्टाग्राम

फिल्म 'शेरशाह' में सिद्धार्थ मल्होत्रा के साथ अभिनेत्री कियारा आडवाणी मुख्य भूमिका में हैं। फिल्म में उनके अभिनय को भी दर्शकों ने काफी पंसद किया है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed