फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Salman Khan Katrina Kaif Tiger 3: सलमान के साथ टाइगर 3 नहीं, बल्कि इस फिल्म की शूटिंग पहले स्टार्ट करेंगी कटरीना

Wed, 22 Dec 2021 08:40 PM IST
ललित फुलारा एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: ललित फुलारा Updated Wed, 22 Dec 2021 08:40 PM IST
विज्ञापन
Not Tiger 3 with Salman Khan Katrina Kaif will start shooting for This film soon
सलमान खान और कटरीना कैफ - फोटो : सोशल मीडिया

विक्की कौशल के साथ शादी के बंधन में बंधने के बाद कटरीना कैफ अब काम पर लौटने के लिए तैयार हैं। गौरतलब है कि कटरीना कैफ और विक्की कौशल ने 9 दिसंबर को राजस्थान में शादी की थी। इसके बाद यह जोड़ा हनीमून के लिए मालदीव गया था। जिसके बाद मुंबई लौटने के साथ ही कटरीना कैफ और विक्की कौशल ने अपने नये घर में प्रवेश भी कर लिया है, जहां कुछ दिन पहले गृह प्रवेश पूजा भी रखी गई थी। हालांकि, कटरीना कैफ के पति विक्की कौशल काम पर वापस लौट चुके हैं और उन्होंने मेघना गुलजार की फिल्म सैम बहादुर की शूटिंग भी शुरू कर दी है। पर एक्ट्रेस कटरीना कैफ अभी तक सेट पर नहीं लौटी हैं।



 

Not Tiger 3 with Salman Khan Katrina Kaif will start shooting for This film soon
कटरीना कैफ और विक्की कौशल - फोटो : सोशल मीडिया

इससे पहले कहा जा रहा था कि कटरीना कैफ अभिनेता सलमान खान के साथ टाइगर 3 की शूटिंग के साथ सेट पर वापसी करेंगी। लेकिन अब जो नई जानकारी सामने आई है उसके मुताबिक कटरीना कैफ टाइगर 3 से पहले इसी हफ्ते से पाइपलाइन में स्थित फिल्म मैरी क्रिसमस की शूटिंग पहले करेंगी। 

Not Tiger 3 with Salman Khan Katrina Kaif will start shooting for This film soon
कटरीना कैफ और विक्की कौशल - फोटो : सोशल मीडिया

रिपोर्ट्स में बताया जा रहा है कि कटरीना ने अपना फैसला बदल लिया है और वह टाइगर 3 नहीं, बल्कि मैरी क्रिसमस की शूटिंग पहले स्टार्ट करेंगी। 

 

विज्ञापन
विज्ञापन
Not Tiger 3 with Salman Khan Katrina Kaif will start shooting for This film soon
सलमान खान और कटरीना कैफ - फोटो : Social Media

फिल्म मैरी क्रिसमस को श्रीराम राघवन डायरेक्ट कर रहे हैं। बताया जा रहा है कि कटरीना कैफ इसी हफ्ते से इस फिल्म की शूटिंग शुरू करेंगी। कटरीना की नई फिल्म मैरी क्रिसमस की शूटिंग मुंबई के ही एक स्टूडियो में होगी।  श्रीराम राघवन की यह फिल्म 90 मिनट की होगी। यह भी कहा जा रहा है कि मेकर्स की तैयारी है कि इस फिल्म की शूटिंग क्रिसमस के दिन से ही शुरू की जाए। 

विज्ञापन
Not Tiger 3 with Salman Khan Katrina Kaif will start shooting for This film soon
कटरीना कैफ और विक्की कौशल - फोटो : सोशल मीडिया

रिपोर्ट की मानें तो कटरीना कैफ फिल्म मैरी क्रिसमस की शूटिंग 25 दिसंबर से शुरू करेंगी। कटरीना कैफ की कई फिल्में पाइपलाइन में हैं, जिनमें टाइगर 3, मैरी क्रिसमस, फोन भूत और एक सुपरवीमन शामिल हैं। सुपरवीमन फिल्म अली अब्बास जफर डायरेक्ट करेंगे। वहीं, उनकी फिल्म टाइगर 3 का भी फैंस बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। इससे पहले कहा जा रहा था कि सलमान के साथ कटरीना शादी के बाद सबसे पहले दिल्ली में इसी फिल्म की शूटिंग करेंगी जिसका शेड्यूल 15 दिन का होगा।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed